×

हम भारत को घुटने के बल लाना चाहते थे, साउथ अफ्रीका कोच के बयान से बढ़ेगा विवाद

साउथ अफ्रीका के कोच ने ‘ग्रोवेल ’ शब्द का इस्तेमाल करके विवाद को जन्म दे दिया है. 'ग्रोवेल’ का मतलब होता है जमीन के बल लेटना या रेंगना.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 25, 2025 8:46 PM IST

South africa Coach controversial Statement: कोलकाता टेस्ट में जीत के बाद साउथ अफ्रीका की टीम गुवाहाटी टेस्ट में जीत के कगार पर है. खेल के चौथे दिन के बाद साउथ अफ्रीका के कोच ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे विवाद बढ़ सकता है. साउथ अफ्रीका के मुख्य कोच शुकरी कोनराड ने कहा, उनकी टीम दूसरे टेस्ट के चौथे दिन भारत को घुटनों के बल ले जाए और 549 रन के लक्ष्य के जवाब में मेजबान टीम अब सीरीज में सूपड़ा साफ होने से बचाव के लिये जूझ रही है.

कोनराड के इस बयान से तनाव पैदा हो सकता है लेकिन उन्होंने कहा कि वह इंग्लैंड के दिवंगत कप्तान टोनी ग्रेग के मशहूर इंटरव्यू से एक वाक्य चुरा रहे हैं जो उन्होंने 1976 में क्लाइव लॉयड की वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ सीरीज से पहले बोला था, उनकी टीम वह सीरीज 0-3 से हार गई थी.

कोनराड के बयान से बढ़ेगा विवाद

साउथ अफ्रीका के मुख्य कोच कोनराड ने चौथे दिन के खेल के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, हम चाहते थे कि भारतीय टीम मैदान पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताए, हम चाहते थे कि वे घुटनों के बल आ जाये ( यह वाक्य मैं चुरा रहा हूं ) और हम मैच उनकी जद से बिल्कुल बाहर करना चाहते थे. कोनराड ने इसके लिये ‘ग्रोवेल ’ शब्द का इस्तेमाल करके विवाद को जन्म दे दिया है. ‘ग्रोवेल’ का मतलब होता है जमीन के बल लेटना या रेंगना. दक्षिण अफ्रीकी मूल के श्वेत क्रिकेटर ग्रेग ने यह शब्द दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद और कैरेबियाई खिलाड़ियों के संदर्भ में इस्तेमाल किया था जहां दासता का दर्दनाक इतिहास रहा है ।

अभी यह पता नहीं है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने विरोधी टीम के बारे में आपत्तिजनक संदर्भ इस्तेमाल करने वाले अपने अश्वेत कोच से बात की है या नहीं.

TRENDING NOW

‘हम चाहते थे कि भारतीय खिलाड़ी अधिकांश समय क्रीज पर रहें’

कोनराड से पूछा गया था कि पारी की घोषणा में इतना विलंब क्यों किया गया और क्या इससे मैच के नतीजे पर असर पड़ सकता है. उन्होंने कहा, कुछ पहलू थे, हम नई गेंद का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल करना चाहते थे और सुबह नयी और कठोर गेंद मिलेगी. उन्होंने कहा, इसके अलावा हम चाहते थे कि भारतीय खिलाड़ी अधिकांश समय क्रीज पर रहे, कुछ लोग कहेंगे कि आपने बहुत देर बल्लेबाजी की लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता.