'बुमराह के ओवर 49वें ओवर तक खत्‍म करा AFG पर दबाव बनाने का था प्‍लान'

भारत ने अफगानिस्‍तान पर 11 रन से जीत दर्ज की।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 23, 2019, 02:06 AM IST

Published On Jun 23, 2019, 02:06 AM IST

Last UpdatedJun 23, 2019, 02:06 AM IST

Jasprit Bumrah © Getty Images

Jasprit Bumrah (File Photo) © Getty Images

विश्‍व कप 2019 के 48वें मुकाबले में टीम इंडिया ने 11 रन से बेहद रोमांचक जीत दर्ज की। मैच के बाद कप्‍तान विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद शमी की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की।

विराट कोहली ने कहा, “जसप्रीत बुमराह हमारा मुख्‍य गेंदबाज है। हम उसका इस्‍तेमाल बेहद स्‍मार्ट तरीके से करना चाहते थे। हमने उनसे लंबे स्‍पेल करवाए क्‍योंकि वो ऐसे गेंदबाज हैं जो आपको विकेट निकाल कर दे सकते हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय कप्‍तान ने कहा, “बुमराह एक ऐसा गेंदबाज है जो मैच में किसी भी स्‍तर पर विरोधी टीम को नुकसान पहुंचा सकता है और विरोधी टीमों को भी ये बात पता है। लक्ष्‍य का बचाव करने के दौरान हमारा बुमराह को लेकर प्‍लान साफ था। हम चाहते थे कि वो 49वें ओवर में ही अपने 10 ओवर पूरे कर ले ताकि 50वां ओवर जब मोहम्‍मद शमी डालें तो विरोधी टीम के पास एक ओवर में बनाने के लिए काफी रन बच जाएं। हमारा ये प्‍लान अफगानिस्‍तान के खिलाफ काम आया।

विराट ने कहा, “चहल का बचाव करने का निर्णय भी अच्‍छा था। कुल मिलाकर हमारी गेंदबाजी अच्‍छी रही। शमी ने शानदार गेंदबाजी की। खासतौर पर उनका पहला स्‍पेल काफी अच्‍छा था। उन्‍होंने अपने प्रदर्शन से सभी को जवाब दिया है।”

बता दें कि मैच के आखिरी ओवर में मोहम्‍मद शमी ने हैट्रिक लेकर अफगानिसतान को ऑलआउट कर दिया। विश्‍व कप में हैट्रिक लेने वाले वो दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

Editor's Pick