add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'हम फिर उन्हें हराएंगे...', USA के गेंदबाज ने पाकिस्तान की कर डाली गजब की बेइज्जती

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बुरे दौर के बीच अमेरिका के तेज गेंदबाज अली खान ने पाकिस्तान की बुरी बेइज्जती की है. अली खान ने कहा हम दोबारा पाकिस्तान को हराएंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - September 11, 2024 8:44 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम बेहद बुरे दौर से गुजर रही है. वनडे वर्ल्ड कप 2023 से लेकर अभी तक पाकिस्तान को कई हार का सामना करना पड़ा है. टीम को टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका ने करारी शिक्सत दी थी. अमेरिका से मिली हार पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक गहरे जख्म की तरह है जिससे टीम धीरे-धीरे उबर रही है.

हालांकि हाल ही में अमेरिका के तेज गेंदबाज अली खान ने कुछ ऐसा बया दिया है जिसने पाकिस्तान के जख्मों को फिर से खुरेद दिया है. दरअसल, अली खान ने सीधे तौर पर कहा कि हम पाकिस्तान को दोबारा भी हरा सकते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हम फिर से दे सकते हैं पाकिस्तान को पटखनी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी तेज गेंदबाज अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अली खान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम पाकिस्तान को फिर से हराने का दम रखते हैं, अगर हमें उनके खिलाफ दोबारा खेलने का मौका मिलता है. उनके लिए कोई अनादर की भावना नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि हमारी साइड काफी अच्छी है और एक बार हम फुल स्ट्रेंथ के साथ खेलने उतरे तो पाकिस्तान ही क्या हम किसी भी टीम को पटखनी दे सकते हैं. हालांकि यह अच्छा होगा अगर हमें पाकिस्तान के साथ दोबारा खेलने का मौका मिले.’

यूएसए से हार के बाद पाकिस्तान की जमकर हुई थी फजीहत

पाकिस्तान को यूएसए से टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज में हार का सामना करना पड़ा था. टीम यह मुकाबला सुपर ओवर मं हारी थी. इस मैच में अली खान ने अमेरिका के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट झटके थे. अली खान के अलावा भारतीय मूल के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवल्कर ने 4 ओवर में 18 रन देकर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का बड़ा विकेट झटका था.