• Home
  • News
  • We will ensure your safe return home bccis assurance to foreign players 4619362

खिलाड़ियों के सुरक्षित घर पहुंचने तक हमारे लिए टूर्नामेंट खत्म नहीं होगा: BCCI

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने मंगलवार भारत से आने वाली फ्लाइट्स को 15 मई तक बैन कर दिया है।

Edited By : India.com Staff |Apr 27, 2021, 07:51 PM IST

Published On Apr 27, 2021, 07:51 PM IST

Last UpdatedApr 27, 2021, 07:51 PM IST

भारत में बढ़ते कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार भारत से आने वाली फ्लाइट्स को 15 मई तक बैन कर दिया है। जिसके बाद भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में हिस्सा ले रहे विदेशी खिलाड़ी परेशानी में आ गए हैं लेकिन बीसीसीआई (BCCI) ने टूर्नामेंट खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के सुरक्षित स्वदेश वापसी का भरोसा दिया।

बीसीसीआई सीओओ हेमांग अमीन ने खिलाड़ियों को संबोधित पत्र में कहा, ‘‘हम जानते हैं कि आप में से कई इस बात को लेकर आशंकित हैं कि टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद स्वदेश कैसे लौटेंगे। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपको आश्वस्त करते हैं कि बीसीसीआई के लिए तब तक टूर्नामेंट समाप्त नहीं होगा जब तक आप सकुशल अपने घर नहीं पहुंच जाते।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई ये सुनिश्चित करने के लिए अपनी तरफ से सब कुछ करेगा कि आप अपने गंतव्य तक बिना किसी रुकावट के पहुंचे। बीसीसीआई स्थिति पर करीबी निगरानी रख रहा है तथा टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद आपको स्वदेश पहुंचाने के लिये सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।’’

अमीन ने खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में बने रहने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आपमें से कुछ खिलाड़ियों ने कहा कि यदि हम थोड़े समय के लिये भी लोगों का ध्यान तमाम परेशानियों से हटाने में सफल रहते हैं तो हम अहम भूमिका निभाते हैं। जब आप मैदान पर उतरते हो तो उन लाखों लोगों में उम्मीद जगाते हो जो उसे देख रहे हैं।’’

अमीन ने कहा, ‘‘यदि आप एक मिनट के लिये भी किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हो तो आपने अच्छा काम किया है। आप पेशेवर हो और जीत के लिए खेलते हो लेकिन इस बार आप इससे भी अधिक महत्वपूर्ण काम कर रहे हो।’’

केन रिचर्डसन, एडम जम्पा और एंड्रयू टाय के स्वदेश लौटने के बाद लीग में अभी ऑस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ी हैं। उनके अलावा कोच रिकी पॉन्टिंग और साइमन कैटिच, कमेंटेटर मैथ्यू हेडन, ब्रेट ली, माइकल स्लेटर और लीजा स्टालेकर भी भारत में हैं।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के भी कई खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं, इंग्लैंड बोर्ड ने जहां खिलाड़ियों से लगातार संपर्क बनाए रखने की बात कही है। वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से साफ कहा है कि कीवी खिलाड़ी टूर्नामेंट खत्म होने तक भारत में ही रहेंगे।

Editor's Pick