- क्रिकेट न्यूज़
- News
- We will need to show more patience in Test series against Pakistan : Tim Paine
पाकिस्तान के खिलाफ धैर्य के साथ करनी होगी बल्लेबाजी : टिम पेन
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 7 अक्टूबर से दुबई में खेला जाएगा।
Published On Sep 28, 2018, 10:22 PM IST
Last UpdatedSep 28, 2018, 10:22 PM IST
Tim-Paine (File Photo) © Getty Images
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान टिम पेन ने कहा है कि उनकी टीम को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ज्यादा धैर्य दिखाने की जरूरत होगी।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 7 अक्टूबर से दुबई में खेली जाएगी।
एशियाई टीमों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में पेन की अगुवाई वाली टीम की पाक के खिलाफ अग्नि परीक्षा होगी।
ऑस्ट्रेलियाई टीम के बर्खास्त कप्तान स्टीवन स्मिथ और विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर बॉल टैंपरिंग मामले में एक साल का बैन झेल रहे हैं। इन दो अनुभवी बल्लेबाजों के टीम में ना रहने से ऑस्ट्रेलिया को मुश्किलों का सामना करना पड़ा सकता है।
2007 से ऑस्ट्रेलियाई टीम एशिया में 17 टेस्ट मैचों में से केवल एक में जीत दर्ज करने में सफल रही है। ऑस्ट्रेलिया को भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में स्पिनर के खिलाफ संघर्ष करना पड़ता है।
कंगारू टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। ये सीरीज भी यूएई में खेली गई थी। इस सीरीज में पाक की ओर से लेग स्पिनर यासिर शाह और लेफ्ट आर्म गेंदबाज बाबर ने कुल 26 विकेट लिए थे।
पेन ने कहा, ‘ ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी आक्रमकता के लिए जानी जाती है। लेकिन यहां वास्तव में धैर्य दिखाने की जरूरत होगी ताकि हम अधिक से अधिक समय क्रीज पर बिता सकें। यहां धैर्य की परीक्षा होगी। कोच जस्टिन लैंगर ने हमें अपने अहम को घर पर छोड़ने की सलाह दी है। खासकर बल्लेबाजी में हमें लंबा समय क्रीज पर बिताने की सलाह दी है। यदि हम ऐसा करने में सफल रहे तो हमें सफलता मिल सकती है।’
सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 16 अक्टूबर से खेला जाएगा।