Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 11, 2026 1:08 PM IST

कोलंबो: पाकिस्तान ने मंगलवार को संयुक्त राज्य अमेरिका को 32 रन से हरा दिया. इस मैच में पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस सलामी बल्लेबाज ने बहुत आक्रामक बल्लेबाजी की थी. पाकिस्तान का अगला मैच अब 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होगा. इस मैच का फैंस का बहुत इंतजार रहता है. हालांकि पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने कहा कि वह इस मुकाबले को ‘आम मैच’ करार दिया. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम इस मैच में अलग मानसिकता के साथ उतरेगी.
पाकिस्तान ने अभी तक अपने दोनों ग्रुप मैच जीते हैं. उसने पहले मैच में नीदरलैंड्स को हराया. और दूसरे मैच में अमेरिका को हराया. अब वह ग्रुप ए में चोटी पर है. नीदरलैंड्स को हराने के लिए पाकिस्तान को काफी संघर्ष करना पड़ा था. हालांकि अमेरिका के खिलाफ उसे जीत अपेक्षाकृत आसानी से मिल गई. दाएं हाथ के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 41 गेंद पर 73 रन की पारी खेली थी.
अमेरिका से मैच के बाद फरहान से भारत के खिलाफ मुकाबले के बारे में पूछा गया. पाकिस्तान सरकार ने पहले भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार किया था. हालांकि अब वह इसके लिए राजी हो गया है. यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा.
फरहान ने कहा, ‘लगातार दो मैच जीतने और तालिका में टॉप पर काबिज होने से आत्मविश्वास मिलता है. अगला मैच भी एक आम मैच जैसा ही होगा. यह पहली बार नहीं है जबकि हम उनके खिलाफ खेलेंगे.’
उन्होंने कहा, ‘हम पहले भी उनके खिलाफ खेल चुके हैं लेकिन इस बार हमारी मानसिकता अलग होगी. आपने देखा ही होगा कि शादाब (खान) रन बना रहे हैं, (मोहम्मद) नवाज़ रन बना रहे हैं. उम्मीद है कि आपको उनके खिलाफ हमारा खेल पसंद आएगा.’
| मैच | भारत जीता | पाकिस्तान जीता | |
| भारत बनाम पाकिस्तान कुल T20I | 16 | 13 | 3 |
| T20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान | 8 | 7 | 1 |
फरहान ने कहा, ‘यह एक सामान्य मैच होगा और हम इसे एक अन्य मैच की तरह ही लेंगे. हम यह नहीं सोचेंगे कि यह भारत और पाकिस्तान का मैच है. हम इसे एक सामान्य मैच की तरह ही खेलेंगे.’
भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है. उसने हाल में एशिया कप में पाकिस्तान को सभी मैच में हराया था. तब भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि हाल के वर्षों में उनकी टीम के दबदबे को देखते हुए वह अब पाकिस्तान के खिलाफ प्रतिद्वंद्विता को बराबरी का नहीं मानते हैं. फरहान हालांकि इससे सहमत नहीं हैं.
उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसा नहीं मानता. एशिया कप में हमने जिस तरह से प्रदर्शन किया उसे देखते हुए मुकाबले एकतरफा नहीं थे. हमने आखिर तक डटकर मुकाबला किया था. उम्मीद है कि इस बार भी हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे.’
फरहान से जब पूछा गया कि क्या उनके पास भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करने के लिए कोई विशेष योजना है, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब आप रन बनाते हैं तो आप आत्मविश्वास से भर जाते हैं. मैं भी बहुत आत्मविश्वास से भरा हूं और जिस तरह से मैंने पिछली दो पारियां खेली हैं, उससे मेरा आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है.’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
