अगले सीजन भी CSK को छोड़कर नहीं जाएंगे MS Dhoni; फाइनल जीतने के बाद फैंस से किया वादा

अगले इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में दो नई टीमें हिस्सा लेंगी और मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा।

Edited By : India.com Staff |Oct 16, 2021, 09:02 AM IST

Published On Oct 16, 2021, 09:02 AM IST

Last UpdatedOct 16, 2021, 09:02 AM IST

शुक्रवार रात महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपना चौथा आईपीएल खिताब जीता। लेकिन मैच के बाद सीएसके फैंस को ये चिंता सता रही थी कि क्या कैप्टन कूल अगले सीजन भी येलो जर्सी में नजर आएंगे या नहीं। हालांकि धोनी ने अपने अंदाज में बता दिया कि फिलहाल वो चेन्नई को छोड़कर नहीं जा रहे हैं।

कोलकाता-चेन्नई के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला खत्म होने के बाद जब कप्तान धोनी मैच प्रेसेंटेशन के लिए मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले उनसे लगातार यही सवाल पूछते रहते कि क्या वो अगले सीजन चेन्नई के लिए खेलेंगे या नहीं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस पर सीएसके कप्तान ने कहा, “ये बीसीसीआई पर निर्भर करता है चूंकि दो नई टीमें आ रही हैं।” हर्षा ने उन्हें रोका और कहा, “नहीं एमएस, ये आपके और सीएसके के बीच की बात है।”

जिस पर धोनी ने जवाब दिया कि, “ये मेरे सीएसके के लिए खेलने के बारे में नहीं है, ये सीएसके के लिए सबसे अच्छा क्या है उस बारे में है। हमें ऐसा कोर ग्रुप चाहिए जो टीम को अगले 10 साल तक आगे ले जा सकता है। अब हमें ये देखने की जरूरत है कि सबसे अच्छा क्या है।”

जब धोनी प्रेसेंटेशन खत्म कर लौटने लगे को भोगले ने कहा कि ‘आपने जो विरासत छोड़ी है उस पर आपको गर्व होगा’, जिस पर धोनी ने हंसते हुए कहा कि ‘मैंने अभी छोड़ी नहीं है’

बता दें कि अगले आईपीएल सीजन से पहले सभी आठ टीमों समेत नई दो टीमें मेगा ऑक्शन में हिस्सा लेंगी। यानि कि लगभग सभी खिलाड़ी अगले साल नीलामी में उतरेंगे। चूंकि बीसीसीआई ने दो नई टीमों के आने के बाद रीटेंशन नियमों में होने वाले बदलाव का ऐलान नहीं किया है, ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि कौन सा खिलाड़ी, किस फ्रेंचाइजी में टिकेगा।

लेकिन धोनी के इस बयान के बाद ये तो साफ हो गया है कि उनकी अभी चेन्नई को छोड़कर जाने की कोई योजना नहीं है।

Editor's Pick