This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
वेलिंग्टन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने ली 280 रनों की बढ़त
वोग्स ने अब तक 268 गेंदों का सामना करते हुए 26 चौके लगाए हैं
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - February 13, 2016 5:01 PM IST


ऑस्ट्रेलिया ने बेसिन रिजर्व मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 280 रनों का बढ़त ले ली है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन एडम वोग्स (नाबाद 176) और उस्मान ख्वाजा (140) के शानदार शतकों की बदौलत छह विकेट के नुकसान पर 463 रन बना लिए हैं। वोग्स के साथ पीटर सिडल 29 रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड की पहली पारी पहले दिन ही 183 रनों पर सिमट गई थी। अपने पहले दिन के स्कोर तीन विकेट पर 147 रनों से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया ई टीम को ख्वाजा और वोग्स की पारी धैर्यपूर्वक आगे बढ़ाना शुरू किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी की। ये भी पढ़ें: क्रिकेट में बना अनोखा रिकॉर्ड शून्य पर आउट हुई ये पूरी टीम
शानदार फॉर्म में चल रहे ख्वाजा ने पहले अपना शतक पूरा किया। 216 गेंदों 25 चौके लगाने के बाद ख्वाजा, ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। दूसरा छोर संभाले वोग्स को ख्वाजा के बाद आए मिशेल मार्श (0) का साथ नहीं मिला और वह दूसरी गेंद पर ही पवेलियन लौट गए। ये भी पढ़ें: आप मुझे संन्यास क्यों दिलवाना चाहते हैं?: धोनी
इसके बाद आए पीटर नेविल (32) ने वोग्स का साथ दिया और दोनों ने छठे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। नेविल 395 के कुल स्कोर पर कोरी एंडरसन का शिकार होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद आए सिडल ने वोग्स का साथ निभाया और दोनों दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद पवेलियन लौटे। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
TRENDING NOW
वोग्स ने अब तक 268 गेंदों का सामना करते हुए 26 चौके लगाए हैं। इस शतक के साथ ही उन्होंने बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया। वोग्स ने बिना आउट हुए 500 से अधिक रन बना चुके हैं। इससे पहले यह रिकार्ड महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने बिना आउट हुए लगातार 497 रन बनाए थे। वोग्स ने इससे पिछले दो पारियों में नाबाद 269 और नाबाद 106 रन बनाए थे। वह आखिरी बार पिछले साल एडिलेड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 28 रनों पर आउट हुए थे।
