नदीम ने झटके 5 विकेट; सोलोजानो-किंग की पारी से तीसरा मैच ड्रॉ

भारत ए और वेस्टइंडीज ए टीमों के बीच खेला जा रहा तीसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 10, 2019, 11:03 AM IST

Published On Aug 10, 2019, 11:03 AM IST

Last UpdatedAug 10, 2019, 11:03 AM IST

शाहबाज नदीम (Getty images)

विंडीज बल्लेबाज जेरेमी सोलोजानो और ब्रैंडन किंग की अर्धशतकीय पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ए ने शाहबाज नदीम के शानदार पांच विकेट हॉल के बावजूद भारत ए के खिलाफ तीसरा अनाधिकारिक मैच ड्रॉ कराया। भारतीय टीम ने 2-0 से तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा किया।

त्रिनिदाद में खेले जा रहे मैच के आखिरी दिन भारत के दिए 373 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए विंडीज टीम ने स्टंप तक 6 विकेट खोकर 314 रन बनाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सलामी बल्लेबाज जेरेमी ने किंग से साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की ठोस साझेदारी बनाई। किंग ने 82 गेंदो पर 77 रन की पारी खेली। 59वें ओवर में किंग के नदीम की गेंद पर आउट होने के बाद जेरेमी ने सुनील एंब्रिस के साथ पारी को आगे बढ़ाया।

भारत ए के लिए दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने गिल

एंब्रिस और जेरेमी ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। जेरेमी 249 गेंदो पर 92 रनों बनाकर 80वें ओवर में कप्तान हनुमा विहारी के शिकार बने और शतक पूरा करने से चूक गए। दोनों सेट बल्लेबाजों के आउट होने के बाद एंब्रिस ने एकतरफा पारी खेलते हुए वेस्टइंडीज 300 के आंकड़े के करीब पहुंचाया।

उन्होंने 145 गेंदो पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 69 रन पारी खेली। 103वें ओवर में जब एंब्रिस स्पिनर नदीम की गेंद पर आउट हुए तब वेस्टइंडीज का स्कोर 296/6 था। नदीम ने मध्य क्रम के बल्लेबाजों को एक-एक कर चलता किया और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 19वां पांच विकेट हॉल दर्ज किया।

‘जोफ्रा आर्चर के खिलाफ सबसे बड़ी चुनौती का सामना करेंगे स्टीव स्मिथ’

नदीम और कप्तानी विहारी के अलावा दूसरे किसी भारतीय गेंदबाज को मैच के आखिरी दिन सफलता नहीं मिली और टीम इंडिया दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान को ऑलआउट नहीं कर सकी। जिसके बाद मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया और टेस्ट सीरीज 2-0 से भारत ए के नाम रही।

Editor's Pick