भारत ए के लिए दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने गिल

भारत और वेस्टइंडीज ए के बीच खेले जा रहे तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट के तीसरे दिन शुबमन गिल ने दोहरा शतक बनाया।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 09, 2019, 08:48 AM IST

Published On Aug 09, 2019, 08:48 AM IST

Last UpdatedAug 09, 2019, 08:48 AM IST

शुबमन गिल (Twitter)

वेस्टइंडीज ए के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट में शानदार दोहरा शतक जड़ शीर्ष क्रम बल्लेबाज शुबमन गिल ने कई बड़े कीर्तिमान हासिल किए हैं। गिल भारत ए के लिए दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

गिल ने 250 गेंदो पर 204 रन की नाबाद पारी खेली और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 20 साल (और 124 दिन) की उम्र में गंभीर ने भारत की बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन टीम की तरफ से खेलते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। 19 साल के गिल ने वेस्टइंडीज दौरे पर 204 रन बनाकर गंभीर से भारतीय टीम के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी का खिताब छीन लिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साथ ही गिल विदेशी दौरे पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय भी बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर अब्बास अली बेग के नाम था, जिन्होंने साल 1959 में 20 (और 79 दिन) की उम्र में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी बनाम फ्री फॉरेस्टर्स मैच में नाबाद 221 रन बनाए थे।

भारत ए की दूसरी पारी के दौरान मात्र 50 रन पर चार विकेट खोने के बाद गिल और कप्तान हनुमा विहारी की साझेदारी ने टीम को 365/4 के स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान विहारी ने 219 गेंदो पर 118 रन की नाबाद पारी खेली। गिल और विहारी ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 315 रनों की शानदार साझेदारी बनाई।

गयाना वनडे: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच रद्द

जिसकी बदौलत भारत ने विंडीज के सामने 373 का विशाल लक्ष्य रखा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने बिना कोई विकेट खोए 37 रन बना लिए थे और जीत से 336 रन दूर है।

Editor's Pick