add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

वेस्टइंडीज का लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन : ब्रेथवेट

ब्रेथवेट ने होबार्ट में हुए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 94 रन की पारी खेली थी और वह अपने करियर का पांचवां शतक बनाने से चूक गए थे

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 19, 2015 12:59 PM IST

क्रेग ब्रेथवेट© Getty Images
क्रेग ब्रेथवेट© Getty Images

 

गीलांग (आस्ट्रेलिया)| वेस्टइंडीज टीम के 23 वर्षीय सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट को उम्मीद है कि वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में बॉक्सिंग डे पर शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखेंगे। समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक ब्रेथवेट ने होबार्ट में हुए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 94 रन की पारी खेली थी और वह अपने करियर का पांचवां शतक बनाने से चूक गए थे। ब्रेथवेट ने कहा, “आस्ट्रेलिया में खेलना सपने के सच होने जैसा है। आस्ट्रेलिया में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का महत्व कितना है यह मैंने बचपन में सुना है। अब मेरे पास बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेलना का मौका है और मैं इसे पूरी तरह से भुनाना चाहूंगा।”उन्होंने पहले टेस्ट मैच में अपनी बल्लेबाजी के बारे में कहा, “मैं होबार्ट टेस्ट की दूसरी पारी में अच्छा खेला था। आस्ट्रेलिया में आपको अच्छी शुरुआत की जरूरत होती है। मैं पहली पारी में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाया था लेकिन मैंने दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन किया।”

ब्रेथवेट का मानना है कि पहले टेस्ट में मिली हार के बाद भी टीम का माहौल अच्छा है। उन्होंने कहा “टीम सकारात्मक है, हमें घीरे धीरे आगे बढ़ने की जरूरत है।” 23 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रेथवेट ने 25 टेस्ट मैचों में 1553 रन बनाए है और 86 एकदिवसीय मैचों में 5758 रन बनाए। इसके साथ ही साथ ये एक दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज भी है इन्होंने 25 टेस्ट मैच में 7 विकेट और 86 एकदिवसीय मैचों में 10 विकेट भी लिए है। ये भी पढ़े: स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर की टी-20 विश्व कप में वापसी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source