• Home
  • News
  • West indies all rounder dwayne bravo hopeful of international comeback

विंडीज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने संन्यास से वापसी के संकेत दिए

ड्वेन ब्रावो यूएई की टी10 लीग में मराठा अरेबियंस के लिए खेल रहे हैं।

Edited By : India.com Staff |Nov 16, 2019, 02:53 PM IST

Published On Nov 16, 2019, 02:53 PM IST

Last UpdatedNov 16, 2019, 02:53 PM IST

वेस्टइंडीज (West Indies) के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की तरफ इशारा किया है। दुनिया भर की टी20 लीगों में खेलने वाले ब्रावो ने अपने पेशेवर करियर को मद्देनजर रखते हुए पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

दुबई में आयोजित टी10 लीग में मराठा अरेबियंस की कप्तानी कर रहे ब्रावो से जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “उम्मीद है बतौर पूर्व वेस्टइंडीज खिलाड़ी, लेकिन मैं शायद वैसे भी जल्द रिटायरमेंट से वापसी करूं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ब्रावो ने पिछले कुछ समय में दूसरी बार संन्यास से वापसी की बात कही है। इससे पहले जब कीरोन पोलार्ड को वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था तो ब्रावो ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अब वो टीम में वापसी कर सकते हैं।

पार्थिव पटेल के RCB में चयन पर कंगारू दिग्‍गज ने उड़ाया मजाक, ट्विटर पर दोनों के बीच शुरू हुई वार

उंगली की सर्जरी के बाद मैदान पर वापसी कर रहे ब्रावो काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, “मैंने लगभग ढाई साल बाद गेंदबाजी की, इसलिए मैं फिर से क्रिकेट खेलने और मैदान पर लौटने को लेकर उत्साहित हूं।”

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को जारी हुई इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए रीटेन किए खिलाड़ियों की लिस्ट में अपने इस मैचविनिंग खिलाड़ी को शामिल किया है।

Editor's Pick