• Home
  • News
  • west indies announced team for 1st test against india

पहले टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज का ऐलान, किन 2 अनजान खिलाड़ियों को मिली जगह

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. 13 सदस्यीय इस टीम में दो युवा बल्लेबाजों को शामिल किया गया है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 08, 2023, 11:46 AM IST

Published On Jul 08, 2023, 11:46 AM IST

Last UpdatedJul 08, 2023, 11:46 AM IST

West Indies team for india test

West Indies team for india test. Photo Windies Twitter

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है. यह मैच 12 जुलाई से डॉमिनिका में खेला जाएगा. इस टीम में कई बदलाव किए गए हैं. कुछ युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. टीम की कमान क्रेग ब्रेथवेट के हाथों में है. इसमें दो अनकैप्ड बल्लेबाज भी हैं.

2 नए खिलाड़ियों को मौका

बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रिक मैकैंजी (Kirk McKenzie) को टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया गया है. उन्हें हाल ही में वेस्टइंडीज ए के लिए खेलते हुए बांग्लादेश ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. इसके साथ ही बाएं हाथ के बल्लेबाज एलिक एतान्जे (Alick Athanaze) को भी पहली बार टेस्ट टीम का बुलावा आया है. मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेंस इन दोनों युवा खिलाड़ियों को लेकर बहुत आशावान हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि इन वेस्टइंडीज के लिए इन दोनों खिलाड़ियों का भविष्य काफी उज्ज्वल रहेगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हमारे पास मोती नहीं हैं. वह रीहैब से गुजर रहे हैं और इस वजह से वॉरिकन और कॉर्नवेल के लिए गेंदबाजी विभाग में जगह बनी है.

डेसमंड हेंस, चीफ सिलेक्टर वेस्टइंडीज

प्रदर्शन से प्रभावित हैं हेंस

हेंस ने कहा, ‘हाल ही में ‘ए’ टीम के बांग्लादेश दौरे पर मैकेंजी और एतान्जे की बल्लेबाजी अप्रोसच से हम प्रभावित थे. इन दोनों युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और परिपक्वता दिखाई. हमें लगता है कि वे मौका मिलने के हकदार थे. ‘

रहकीम शामिल, मोती चोटिल

टीम में ऑफ स्पिनर रहकीम कॉर्नवेल ( Rahkeem Cornwal) को भी शामिल किया गया है. वहीं स्पिनर के तौर पर पहली पसंद गुडकाश मोती (Gudakesh Motie) को चोट के चलते नहीं खेल पाएंगे. बाएं हाथ के स्पिनर जोमल वॉरिकन (Jomel Warrican) भी विकल्प के तौर पर टीम का हिस्सा हैं.

हेंस ने कहा, ‘हमारे पास मोती नहीं हैं. वह रीहैब से गुजर रहे हैं और इस वजह से वॉरिकन और कॉर्नवेल के लिए गेंदबाजी विभाग में जगह बनी है. ये दोनों पहले टेस्ट मैच खेल चुके हैं और अपना काम करने की काबिलियत रखते हैं. ‘

‘वर्ल्ड कप नहीं जाने को भूलना होगा’

वेस्टइंडीज इस साल होने वाले 50 ओवर वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर पाई. हेंस चाहते हैं कि टीम इस निराशा को भुलाकर खेले. उन्होंने कहा, सीरीज से पहले टीम को वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वॉलिफाइ नहीं करने की निराशा को भूलना होगा. टीम नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत सकारात्मकता के साथ करना चाहेगी.

हेंस ने कहा, ‘हम इस सीरीज की अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं. हम जानते हैं कि यह चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन नए आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप साइकल की शुरुआत हम सकारात्मकता के साथ करना चाहते हैं. हम आगे बढ़ने के लिए तैयारी करनाऔर लगातार बेहतर होना चाहते हैं.’

12 जुलाई से होगा टेस्ट सीरीज का आगाज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला मैच 12 जुलाई से डॉमिनिका में खेला जाएगा. वहीं दूसरा टेस्ट त्रिनिदाद में 20 जुलाई से होगा.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick