इंग्‍लैंड सीरीज से पहले वेस्‍टइंडीज ने रिचर्ड पायबस को अंतरिम कोच बनाया

इंग्‍लैंड में जन्‍में 54 वर्षीय पायबस फरवरी में वेस्‍टइंडीज के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्‍टर के रूप में नियुक्‍त किए गए थे।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 05, 2019, 01:05 PM IST

Published On Jan 05, 2019, 01:05 PM IST

Last UpdatedJan 05, 2019, 01:05 PM IST

richard-pybus (AFP Photo)

वेस्‍टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इंग्‍लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज से पहले रिचर्ड पायबस को नेशनल टीम का अंतरिम हेड कोच नियुक्‍त किया है।

पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम के कोच रह चुके पायबस, निक पोथास की जगह लेंगे। पोथास को नवंबर में हेड कोच स्‍टुअर्ट लॉ की जगह नियुक्‍त किया गया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: ‘एबी डीविलियर्स, डेविड वार्नर के आने से और कठिन हो जाएगी बांग्लादेश प्रीमियर लीग’

वर्ष 2013 से 2016 तक वेस्‍टइंडीज के क्रिकेट डायरेक्‍टर रहे पायबस 2019 वर्ल्‍ड कप में भी टीम को कोचिंग देंगे। पायबस जुलाई और अगस्‍त में भारत दौरे पर विंडीज टीम के साथ होंगे।

इंग्‍लैंड में जन्‍में 54 वर्षीय पायबस फरवरी में वेस्‍टइंडीज के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्‍टर के रूप में नियुक्‍त किए गए थे। वेस्‍टइंडीज और इंग्‍लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्‍ट मैच 23 जनवरी को बारबाडोस में खेला जाएगा।

पढ़ें: भारतीय क्रिकेटरों ने ग्लेन मैकग्रा को हस्ताक्षर वाली पिंक टोपी दी

मेहमान इंग्‍लैंड की टीम टेस्‍ट के बाद पांच मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी-इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी।

पायबस ने कहा, ‘ मैं विंडीज टेस्‍ट और वनडे कप्‍तान जेसन होल्‍डर व टी-20 टीम के कप्‍तान कार्लोस ब्रेथवेट के साथ काम करने को बेताब हूं। इंग्‍लैंड के खिलाफ सीरीज बेहतरीन होगी। इंग्‍लैंड की टीम एक उच्‍च स्‍तरीय टीम है। उनका हमारे घरेलू कंडीशन में बेहतरीन टेस्‍ट होगा।’

पायबस पाकिस्‍तान की नेशनल टीम को दो बार 1999 और 2003 में कोचिंग दे चुके हैं। वो फरवरी 2007 में मिडिलसेक्‍स क्‍लब के कोच निुयक्‍त किए गए थे।

Editor's Pick