- क्रिकेट न्यूज़
- News
- West Indies are the World champions in T20Is and it won’t be easy; Says Mashrafe Mortaza
'वर्ल्ड चैंपियन विंडीज टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज आसान नहीं होगी'
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मैच 17 दिसंबर को खेला जाएगा।
Published On Dec 15, 2018, 04:14 PM IST
Last UpdatedDec 15, 2018, 04:14 PM IST
Mashrafe-Maortaza © AFP (file image)
बांग्लादेश वनडे टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा का कहना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज आसान नहीं रहने वाली है।
मेजबान बांग्लादेश ने शुक्रवार रात खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में मेहमान वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। तीसरे वनडे में आोपनर तमीम इकबाल ने नाबाद 81 रन बनाए जबकि सौम्य सरकार ने 81 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली। लिटन दास 23 रन बनाकर आउट हुए।
दोनों टीमों के बीच अब तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी।
पढ़ें: इमर्जिंग एशिया कप फाइनल: श्रीलंका के कामिन्डू मेंडिस के अर्धशतक से भारत के सामने 271 का लक्ष्य
तीसरा वनडे जीतने के बाद मुर्तजा ने कहा, ‘ ये अच्छा मैच था। टॉस जीतना फायदेमंद रहा। हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। स्पिन गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। तेज गेंदबाजों ने अपनी रणनीति के अनुसार गेंदें की। मुशफिकुर रहीम ने अच्छी बल्लेबाजी की। शाकिब ने भी बैटिंग और बॉलिंग अच्छी की।’
तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मैच 17 दिसंबर को खेला जाएगा।
पढ़ें: चार दिवसीय टेस्ट फॉर्मेट को लेकर खुले दिमाग से सोचे: केविन रॉबर्ट्स
बकौल मुर्तजा, ‘ विंडीज टी-20 में वर्ल्ड चैंपियन है। उनके खिलाफ सीरीज आसान नहीं रहने वाली है। उम्मीद करते हैं कि हम उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।’
टी-20 सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी शाकिब अल हसन करेंगे।