वीक्स ने सर क्लाइड वाल्कॉट और सर फ्रैंक वारेल के साथ मिलकर पचास के दशक में विश्व क्रिकेट का सबसे मजबूत बल्लेबाजी क्रम तैयार किया था। उन्हें कैरेबियाई क्षेत्र में खेलों का ‘जनक’ भी कहा जाता है।
वीक्स, वाल्कॉट और वारेल का जन्म बारबाडोस में अगस्त 1924 से लेकर जनवरी 1926 तक 18 महीनों के अंदर हुआ था और इन तीनों ने 1948 में तीन सप्ताह के अंदर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। वारेल का 1967 और वालकॉट का 2006 में निधन हो गया था। ब्रिजटाउन का राष्ट्रीय स्टेडियम इन तीनों के नाम पर ‘थ्री डब्ल्यूज ओवल’ के नाम से जाना जाता है।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने किया ट्ववीट
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने ट्वीट किया, ‘हम अपने आइकन, एक दिग्गज, हमारे नायक सर एवर्टन वीक्स के निधन से दुख में डूबे हुए हैं। उनके परिवार, मित्र और दुनिया भर के कई क्रिकेट प्रशंसकों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’
वीक्स ने अपने करियर में 48 टेस्ट मैच खेले जिसमें 58.61 की औसत से 4455 रन बनाये जिसमें 15 शतक शामिल हैं। उनके नाम पर लगातार पांच पारियों में शतक जमाने का अनोखा रिकार्ड है जो 1948 से अब भी बना हुआ है। उनका 58.61 का औसत टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ दस औसत में शामिल है।
उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जमैका में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में 141 रन बनाने के बाद भारतीय दौरे में 128, 194, 162 और 101 रन बनाये। वह छठवीं पारी में शतक जमाने के करीब थे लेकिन चेन्नई में खेले गये मैच में 90 रन पर आउट हो गये थे।
भारतीय गेंदबाजों को हमेशा अपने निशाने पर रखा
भारतीय गेंदबाजों को वीक्स ने हमेशा अपने निशाने पर रखा था। उन्होंने भारत के खिलाफ दस टेस्ट मैचों में 106.78 की औसत से 1495 रन बनाये जिसमें सात शतक शामिल हैं। वीक्स ने अपना सर्वोच्च स्कोर 207 रन भी भारत के खिलाफ 1953 में पोर्ट स्पेन में बनाया था।
वीक्स ने कोच, विश्लेषक, टीम मैनेजर और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मैच रेफरी के रूप में भी अपनी छाप छोड़ी। वह आईसीसी हॉल ऑफ फेम के सदस्य भी थे।
मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। एमसीसी ने बयान में कहा, ‘सर एवर्टन वीक्स के निधन से एमसीसी और लार्ड्स में हर कोई दुखी है।’
22 साल की उम्र में किया था डेब्यू
वीक्स ने 22 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ केनसिंगटन ओवल में पदार्पण किया और इसके दस साल बाद 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ पोर्ट आफ स्पेन में अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था। क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष रिकी स्किरिट ने कहा कि वीक्स एक भद्रजन और बेहतरीन इंसान थे।
उन्होंने कहा, ‘उन्हें हमेशा वेस्टइंडीज के बेहतरीन क्रिकेटर के रूप में याद किया जाएगा। वह वास्तव में हमारी क्रिकेट के जनक थे। वह मशहूर डब्ल्यू तिकड़ी के आखिरी सदस्य थे।’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.