- क्रिकेट न्यूज़
- News
- West indies beat pakistan to make it 2-0 after Super Over thriller, sana mir, Deandra Dotting and Shakera Selman
महिला क्रिकेट: सुपर ओवर में विंडीज ने पाकिस्तान को हरा जीती टी20 सीरीज
पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को लगातार दूसरे टी20 मुकाबले में विंडीज टीम से हार का सामना करना पड़ा है। तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 बनाए थे जवाब में निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर विंडीज टीम भी 132 रन ही बना पाई। स्कोर...
Published On Feb 01, 2019, 03:18 PM IST
Last UpdatedFeb 01, 2019, 03:18 PM IST
पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को लगातार दूसरे टी20 मुकाबले में विंडीज टीम से हार का सामना करना पड़ा है। तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 बनाए थे जवाब में निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर विंडीज टीम भी 132 रन ही बना पाई। स्कोर बराबर होने के बाद एलिमिनेटर से विजेता का फैसला किया गया।
पढ़ें:- सरफराज के बाद अब फखर ने दी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज को ‘गाली’
वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में रोमांच चरम पर था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। विंडीज की सधी गेंदबाजी के बीच मेजबान टीम निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर महज 132 रन ही बना पाई।
पढ़ें:- विंडीज ने पाक के 100वें टी20 मैच के जश्न के रंग में भंग डाला
133 रन का पीछा करने उतरी विंडीज टीम ने सधी हुई शुरुआत की और पहले विकेट के लिए अनुभवी बल्लेबाज डेनद्रा डॉटिन और ए नाइट ने 30 रन की साझेदारी निभाई। 84 रन के स्कोर पर टीम को नाइट के रूप में दूसरा झटका लगा। इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शिकंजा कसा और विंडीज टीम को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया। 20वें ओवर में मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ।
टाई हुआ मैच तो सुपर ओवर से हुआ फैसला
पाकिस्तान और विंडिज टीम की बल्लेबाजी खत्म होने के बाद दोनों टीमों का स्कोर 132 रन ही था। स्कोर टाई होने के बाद विजेता का फैसला एलिमिनेटर से किया गया। सुपर ओवर में डॉटिन ने सना मीर की गेंद पर दो छक्के और एक चौका लगाते हुए पाकिस्तान के सामने 19 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में शकेरा सेल्मन ने सुपर ओवर में आलिया रियाज और निदा धर का विकेट लेकर विंडीज को जीत दिला दी।