Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 23, 2026 11:49 PM IST

मुंबई: वेस्टइंडीज ने दिखा दिया कि आखिर क्यों उसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने की दावेदार टीमों में गिना जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर जिम्बाब्वे के खिलाफ उनसे 107 रन की विशाल जीत हासिल की. इस जीत में टीम के स्टार बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर की तूफानी हाफ सेंचुरी के बाद गुडाकेश मोती और अकील हुसैन की फिरकी ने जीत की पटकथा लिखी.
वेस्टइंडीज की टीम में पावर हिटर्स की भरमार है. और टीम ने इसका पूरा फायदा उठाया. वेस्टइंडीज ने 254 रन का स्कोर बनाया. लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर मोती ने 28 रन देकर चार विकेट लिए. यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है. दूसरे बाएं हाथ के स्पिनर हुसैन ने तीन विकेट अपने नाम किए. वहीं मैथ्यू फोर्ड ने 27 रन देकर दो विकेट चटकाए.
जिम्बाब्वे की ओर से ब्रेड इवांस ने 21 गेंद में पांच छक्कों और दो चौकों से सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. उनके अलावा डियोन मायर्स (28) और कप्तान सिकंदर रजा (27) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए.
हेटमायर को जिम्बाब्वे ने दो जीवनदान दिए. फिर इस खामियाजा भी भुगता. हेटमायर ने इसका फायदा उठाया और अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 34 गेंद में सात छक्कों और इतने ही चौकों से 85 रन की पारी खेली. इसके अलावा रोवमैन पावेल का बल्ला भी खूब चला. शुरू में पावेल संघर्ष कर रहे थे लेकिन एक बार नजरें जमने के बाद उन्होंने भी खूब हाथ खोले.
दाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज ने 35 गेंद पर 59 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए. तीसरे विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों ने 52 गेंद में 122 रन की साझेदारी की. और इस पार्टनरशिप ने वेस्टइंडीज को छह विकेट पर 254 रन तक पहुंचाया. इस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 13 गेंद में दो छक्कों और तीन चौकों से नाबाद 31 रन की तेजतर्रार पारी खेली.
जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने क्रमश: 47 और 42 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए. रजा ने तीन ओवर में 52 रन लुटाए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरे जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही और टीम ने 20 रन के स्कोर तक तीन विकेट गंवाए. ताडिवनाशे मरुमानी (14) ने मैथ्यू फोर्ड की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर हेटमायर को कैच थमाया जबकि अगले ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन ने सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट (05) को बोल्ड करने के बाद रेयान बर्ल को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा. टूर्नामेंट में दो हाफ सेंचुरी जड़ने वाले बेनेट इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार आउट हुए.

डियोन मायर्स (28) ने फोर्ड और हुसैन पर छक्के जड़े. उन्होंने गुडाकेश मोती पर चौके के साथ सातवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया लेकिन इस बाएं हाथ के स्पिनर की तेजी से स्पिन होती अगली गेंद पर बोल्ड हो गए.
टोनी मुनयोंगा और रजा ने इसके बाद पारी को संभाला. मुनयोंग ने मोती जबकि रजा ने शमार जोसेफ पर छक्का जड़ा और 10 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 87 रन तक पहुंचाया.
रजा ने मोती पर भी छक्का मारा लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए. मोती ने अगली गेंद पर ताशिंगा मुसेकिवा का भी खाता खोले बिना बोल्ड किया. जिम्बाब्वे के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ. मुनयोंगा हालांकि अगले ओवर में मोती की गेंद को बाउंड्री पर जोसेफ के हाथों में खेल गए. उन्होंने 14 रन बनाए. जेसन होल्डर ने अपनी ही गेंद पर ग्रीम क्रेमर (00) का कैच लपका जबकि हुसैन ने ब्लेसिंग मुजरबानी (00) को पवेलियन भेजा.
इवान्स ने होल्डर पर दो और जोसेफ पर तीन छक्कों के साथ किसी टी20 विश्व कप मैच में सबसे अधिक 30 छक्कों का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा. फोर्ड ने इवांस को हुसैन के हाथों कैच कराके वेस्टइंडीज की जीत सुनिश्चित की.
इससे पहले रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद वेस्टइंडीज ने पावर प्ले में दो विकेट पर 55 रन बनाए. वेस्टइंडीज ने तीसरे ओवर में ब्रेंडन किंग (09) का विकेट गंवाया जिन्होंने नगारवा की गेंद पर ताशिंगा मुसेकिवा को कैच थमाया. हेटमायर ने नगारवा पर चौके से खाता खोला जबकि मुजरबानी की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए. उन्होंने नगारवा के अगले ओवर में भी लगातार दो चौके जड़े. सलामी बल्लेबाज शाई होप (14) ने ब्रेड इवान्स पर चौका मारा लेकिन अगली गेंद पर ब्रायन बेनेट ने उनका शानदार कैच लपका.
हेटमायर ने ग्रीम क्रेमर का स्वागत लगातार दो छक्कों के साथ किया और फिर रजा पर तीन छक्कों के साथ सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. हेटमायर ने रजा के अगले ओवर में छक्के के साथ 10वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. पावेल ने भी इवान्स पर छक्का मारा और डियोन मायर्स पर भी चौका और छक्का जड़ा. पावेल ने क्रेमर की गेंद पर एक रन के साथ 29 गेंद में हाफ सेंचुरी पूरा किया. हेटमायर ने भी क्रेमर पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर बेनेट को कैच दे बैठे.
वेस्टइंडीज ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 179 रन बनाए. पावेल भी इसके बाद मुजरबानी की शॉर्ट गेंद को पुल करने की कोशिश में थर्ड मैन बाउंड्री पर मुसेकिवा को कैच दे बैठे. रदरफोर्ड ने मुजरबानी की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ तेवर दिखाए जबकि रोमारियो शेफर्ड (21) ने नगारवा पर लगातार दो छक्के जड़े लेकिन फिर रेयान बर्ल को कैच दे बैठे.
Agency- भाषा
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
