• Home
  • News
  • West Indies bowl 50 overs with Spinners win in Super over against Bangladesh

गजब! स्पिनर्स से ही फेंकवा दिए पूरे 50 ओवर, मैच टाई हुआ तो फिर बुलाया स्पिनर

वेस्टइंडीज की टीम ने सुपर ओवर में बांग्लादेश को एक रन से हराया. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 22, 2025, 11:52 AM IST

Published On Oct 22, 2025, 11:52 AM IST

Last UpdatedOct 22, 2025, 11:52 AM IST

Akeal Hosein

Akeal Hosein

BAN VS WI: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीम मंगलवार को दूसरे वनडे मैच में आमने-सामने हुई. आखिरी ओवर तक चला रोमांचक मुकाबला टाई पर खत्म हुआ, जिसके बाद सुपर ओवर में मैच का नतीजा निकला, जहां वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को एक रन से हराकर वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. दोनों देशों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 23 अक्टूबर को खेला जाएगा.

इस मैच में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जो इससे पहले वनडे क्रिकेट में इतिहास में कभी नहीं हुआ था, वेस्टइंडीज की टीम के लिए पूरे 50 ओवर स्पिनर्स ने डाले. यहीं नहीं जब सुपर ओवर की बारी आई तो यहां भी वेस्टइंडीज की टीम ने स्पिनर्स को ही मौका दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सुपर ओवर में अकील हुसैन ने किया कमाल

सुपर ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी वेस्टइंडीज ने अकील हुसैन को गेंदबाजी सौंपी. उनके ओवर की पहली बॉल वाइड रही. इसकी अगली बॉल नो बॉल थी, जिसमें दो रन आए. पहली लीगल बॉल पर सौम्य सरकार ने एक रन बनाए. दूसरी बॉल सैफ हसन कोई रन नहीं बना सके. वहीं ओवर की तीसरी बॉल पर एक रन बने. ओवर की चौथी बॉल पर अकील हुसैन ने सौम्य सरकार को आउट कर दिया. ओवर की पांचवीं बॉल पर नजमुल हसन शांतो ने लेग बाई पर एक रन बनाए. अब आखिरी बॉल पर बांग्लादेश को जीत के लिए चार रन बनाने थे, अकील हुसैन ने वाइड गेंद फेंकी, इसके बाद अगली गेंद पर जीत के लिए तीन रन बनाने थे, सैफ हसन सिर्फ एक रन बना सके और वेस्टइंडीज ने एक रन से मुकाबले को जीत लिया.

इससे पहले शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी करने आए सौम्य सरकार ने 45 और रिशाद हुसैन ने 14 गेंद पर नाबाद 39, कप्तान मेहिदी हसन मिराज ने नाबाद 32, और नुरुल हसन ने 23 रन बनाए, रिशाद हुसैन की पारी के अंत में की गई विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत बांग्लादेश 213 तक पहुंच सकी.

शाई होप ने खेली दमदार पारी

214 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने 133 पर 7 विकेट खो दिए थे, यहां वेस्टइंडीज की हार तय लग रही थी लेकिन कप्तान शाई होप ने आठवें विकेट के लिए जस्टिन ग्रिव्स 26 के साथ 44 और अकील हुसैन 16 के साथ नौंवे विकेट के लिए 38 रन जोड़ कर टीम को जीत के करीब ला दिया था.आखिरी 2 गेंदों पर टीम को जीत के लिए 3 रन चाहिए थे। सैफ हसन की गेंद पर अकील हुसैन बोल्ड हो गए, आखिरी गेंद पर 2 रन ही बन सका और मैच ड्रॉ हो गया। कप्तान होप एक छोड़ संभाले हुए थे और 67 गेंद पर 53 रन बनाकर नाबाद लौटे. रिशाद हुसैन ने बल्लेबाजी की तरह गेंदबाजी भी शानदार की और 10 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए, नसुम अहमद और तनवीर इस्लाम को 2-2 विकेट मिला.

पहली बार वनडे क्रिकेट में सभी 50 ओवर्स स्पिनर्स ने फेंके

वेस्टइंडीज ने इस मैच में इतिहास रचा, सभी 50 ओवर स्पिनरों की तरफ से फेंके गए, वनडे क्रिकेट में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था कि सभी 50 ओवर स्पिनरों की तरफ से फेंके गए हों. वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन ने 10 ओवर में 41 रन देकर 2, गुडाकेश मोती ने 10 ओवर में 65 रन देकर 3, और एलिक अथांजे ने 10 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए, रोस्टन चेज ने 10 ओवर में 44 रन और खेरी पियरे ने 10 ओवर में 43 रन दिए, लेकिन दोनों को विकेट नहीं मिला.

Editor's Pick