- क्रिकेट न्यूज़
- News
- West Indies bowlers undermined by batting woes during England tour
गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड दौरे पर फेल हुए वेस्टइंडीज बल्लेबाज
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-2 से हार गई।
Published On Jul 30, 2020, 04:00 PM IST
Last UpdatedJul 30, 2020, 04:00 PM IST
© Getty Images (File Photo)
जब वेस्टइंडीज तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंची तो कई समीक्षों ने सोचा कि क्या उनके बल्लेबाज एक प्रतिभाशाली इंग्लिश अटैक का सामना कर सकते हैं। लेकिन आखिर में विंडीज बल्लेबाज इस चुनौती पर खरे नहीं उतरी और 1-2 से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।
विंडीज टीम ने जर्मेन ब्लैकवुड की 95 रनों की संघर्षपूर्ण पारी की मदद से साउथम्पटन में खेले गए पहले टेस्ट में जीत हासिल की थी लेकिन खराब बल्लेबाजी की वजह से मेहमान टीम को अगले दोनों मैच हारने पड़े।
अंग्रेजी परिस्थितियों में ब्रॉड का सामना करना विंडीज बल्लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल था। सीनियर इंग्लिश तेज गेंदबाज ब्रॉड ने सीरीज के आखिरी मैच में 500 टेस्ट विकेट पूरे किए।
इंग्लैंड के खिलाड़ियों का आईपीएल 2019 में खेलना विश्व कप योजना का हिस्सा था: मोर्गन
विंडीज कोच फिल सिमंस ने भी यही बात कही। उन्होंने कहा, “आप जहां भी जाएंगे मुश्किल होगी, इंग्लैंड में उनके दो सबसे घातक गेंदबाजों (जेम्स एंडरसन और ब्रॉड) का सामना करना, एक जिसने 600 विकेट लिए हैं, और दूसरा जिसने 500 विकेट लिए हैं।”
ब्लैकवुड, क्रैग ब्रेथवट और शामराह ब्रूक्स उन विंडीज बल्लेबाजों में से हैं, जो दो बार अर्धशतक तक पहुंचे लेकिन 100 का आंकड़ा नहीं पार कर सके।
तीन साल पहले हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दो टेस्ट शतक लगाने वाले शाई होप मंगलवार को क्रिस वोक्स को मिड ऑन पर पुल करने की कोशिश में आउट हुए थे। बल्लेबाज डेरेन ब्रावो और शिमरोन हेटमायर ने कोरोनावायरस की वजह से इंग्लैंड का दौरान करने से इंकार कर दिया था।