वेस्टइंडीज की टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को शुक्रवार को चटगांव में खेले गए तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से हरा दिया, इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 01, 2025, 09:37 AM IST

Published On Nov 01, 2025, 09:37 AM IST

Last UpdatedNov 01, 2025, 09:37 AM IST

West Indies cricket team

West Indies cricket team

WI VS BAN T20I Series: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है. मेजबान बांग्लादेश को शुक्रवार को चटगांव में खेले गए तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. वेस्टइंडीज की टीम ने टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार घर से बाहर किसी टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज को क्लीन स्वीप किया है.

वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य था, जिसे वेस्टइंडीज की टीम ने 16.5 ओवर में हासिल कर लिया. रोस्टन चेज प्लेयर ऑफ द मैच रहे जबकि रोमारियो शेफर्ड को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश के लिए अकेले लड़े तंजीद हसन

शुक्रवार को खेले गए मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन को छोड़कर बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका, तंजीद ने 62 गेंद पर 4 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 89 रन बनाए. वह आठवें विकेट के रूप में 20वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए, दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर सैफ हसन रहे। सैफ ने 22 गेंद पर 23 रन बनाए, इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका. बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 151 पर सिमट गई.

वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 3, जेसन होल्डर और खेरी पियरे ने 2-2 और अकील होसेन और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिए. इस मैच में वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप की जगह रोस्टन चेज संभाल रहे थे.

रोस्टन चेज और ऑगस्टे ने दिलाई वेस्टइंडीज को जीत

152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज 52 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, मगर इसके बाद रोस्टन चेज और अकीम वायने ऑगस्टे ने चौथे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रख दी. चेज ने 29 गेंद पर 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से 50 और ऑगस्टे ने 25 गेंद पर 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 50 रन बनाए, रोवमन पॉवेल 5 और गुडाकेश मोती 3 रन बनाकर नाबाद रहे. वेस्टइंडीज ने 16.5 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता. बांग्लादेश के लिए रिशाद होसेन ने 3 और महेदी हसन और नसुम अहमद ने 1-1 विकेट लिए.

Editor's Pick