- क्रिकेट न्यूज़
- News
- West indies cricket declares support for black lives matter 4729609
West Indies का ऐलान, एक घुटने के बल बैठकर करता रहेगा 'नस्लवादी विरोधी आंदोलन' को सपोर्ट
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान जेसन होल्डर ने शुरू से ही 'ब्लैक लाइव्स मैटर' आंदोलन का समर्थन किया है.
Published On Jun 10, 2021, 02:58 PM IST
Last UpdatedJun 10, 2021, 02:58 PM IST
वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच 10 जून से टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है. दोनों टीमें इस दौरान दो टेस्ट और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. वेस्टइंडीज-साउथ अफ्रीका के बीच 10 जून से पहले टेस्ट सीरीज होगी. इसके बाद 26 जून से तीन जुलाई तक टी20 सीरीज खेली जाएगी. वेस्टइंडीज की टीम गुरुवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में भी मैदान पर एक घुटने के बल बैठकर नस्लवादी विरोधी आंदोलन को जारी रखेगी.
बता दें कि अमेरिका में अफ्रीकी मूल के एक नागरिक जॉर्ज फ्लायड की एक श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों मौत के बाद ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ (अश्वेतों का जीवन मायने रखता है) आंदोलन किया गया था. देखते ही देखते यह आंदोलन खेलों के मैदान पर तक भी पहुंच गया. वेस्टइंडीज उन शुरुआती टीमों में शामिल था, जिसके खिलाड़ियों ने एक घुटने के बल पर बैठकर इसका समर्थन किया था.
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान जेसन होल्डर ने शुरू से ही ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन का समर्थन किया है. उनका कहना है कि नस्लवाद विरोधी आंदोलन केवल सांकेतिक समर्थन तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए ,बल्कि इसके कुछ मायने होने चाहिए.
होल्डर ने क्रिकइंफो से कहा, “मैंने इसको लेकर कुछ चर्चा की थी और मुझे लगता है कि कुछ लोगों को लगता है कि मैचों से पहले की जाने वाली यह अप्रभावी क्रिया है. मैं इस आंदोलन में नई जान फूंकने के लिए कुछ नई पहल देखना चाहता हूं. मैं नहीं चाहता कि लोग केवल यह सोचें कि वे ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ के लिए घुटने टेक रहे हैं क्योंकि यही परंपरा है, यही चलन है. इसका कुछ अर्थ होना चाहिए. हो सकता है, ऐसा कुछ है जो हम एक समूह के रूप में कर सकते हैं. शायद एक वीडियो और वीडियो संदेश, सिर्फ यह दोहराने के लिए कि आंदोलन क्या है.”
दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका ने नस्लवाद का विरोध करने के लिए एक घुटने के बल बैठने के बजाय हाथ में काली पट्टी बांधना और मुट्ठी उठाने के रास्ते को चुना था. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने कहा है कि वे अपने खिलाड़ियों पर यह छोड़ रहे हैं कि वे किस तरह से इसका विरोध करना चाहते हैं.
West Indies vs South Africa (2 Test, 5 T20I):
10-14 जून: पहला टेस्ट
18-22 जून: दूसरा टेस्ट
26 जून: पहला T20I
27 जून: दूसरा T20I
29 जून: तीसरा T20I
1 जुलाई: चौथा T20I
3 जुलाई: पांचवां T20I