शाई होप ने कहा, वेस्टइंडीज टीम में 500 रन को पार करने की क्षमता

"हम इस लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करेंगे। निश्चित रूप से 500 की सीमा को पार करने वाली पहली टीम बनकर हमें अच्छा लगेगा।''

Edited By : Indo-Asian News Service |May 29, 2019, 03:18 PM IST

Published On May 29, 2019, 03:18 PM IST

Last UpdatedMay 29, 2019, 03:18 PM IST

Shai hope@ IANS

Shai hope@ IANS

दिग्गजों का मानना है कि इस बार के आईसीसी विश्व कप में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट के वार्म अप मैच में वेस्टइंडीज ने 400 से उपर का स्कोर बनाया जबकि भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 359 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप का मानना है कि उनकी टीम वनडे क्रिकेट में 500 रन की सीमा को पार कर सकती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को हुए वार्म अप मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 421 रन बनाए थे। जवाब में कीवी टीम 330 रन ही बना पाई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- प्रैक्टिस मैच में वेस्‍टइंडीज ने न्‍यूजीलैंड पर दर्ज की 91 रन से बड़ी जीत

‘आईसीसी डॉट कॉम’ ने होप के हवाले से बताया, “हम इस लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करेंगे। निश्चित रूप से 500 की सीमा को पार करने वाली पहली टीम बनकर हमें अच्छा लगेगा और मुझे यकीन है कि हमारे ऐसी बल्लेबाजी है जो इस लक्ष्य को हासिल कर सकती है।”

वेस्टइंडीज ने होप की शानदार शतकीय पारी और आंद्रे रसेल की तूफानी अर्धशतक के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 421 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 91 रनों से शिकस्त दी। होप ने 86 गेंद पर 101 रन की पारी खेली जबकि रसेल ने 25 गेंद पर 54 रन बनाए।

पढ़ें- कुलदीप-चहल की फिरकी में फंसा बांग्‍लादेश, 95 रन से जीता भारत

हरफनमौला खिलाड़ी कार्लोस ब्राथवेट भी होप से सहमत नजर आए। उन्होंने कहा, “यदि आप मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या हम ऐसा करने में सक्षम है, तो निश्चित रूप से ऐसा ही है। हालांकि, एक आधिकारिक मैच में शायद आपके पास 10 और 11 पर बल्लेबाजी में उतनी गहराई न हो जैसी आज हमारे पास थी। इसलिए आपको लक्ष्य के बारे में थोड़ा वास्तविक होने की आवश्यकता है।”

विश्व कप के पहले मैच में 30 मई को मेजबान इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

गौरतलब है कि विश्व कप में किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर 417 रन का है। साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए यह स्कोर खड़ा किया था।

Editor's Pick