add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले विंडीज टीम के मुख्य कोच के लिए आई अच्छी खबर, CWI ने किया ऐलान

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट मैच 8 जुलाई से खेला जाएगा

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - July 2, 2020 11:35 AM IST

क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्लयूआई) ने अध्यक्ष रिकी स्किरिट ने अपनी राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच फिल सिमंस का समर्थन करते हुए कहा है कि उनके पद को खतरा नहीं है क्योंकि उन्होंने अपने ससुर के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए अनुमति ली थी.

क्रिकेट वेस्टइंडीज बोर्ड के सदस्य और बारबाडोस क्रिकेट संघ (बीसीए) के प्रमुख कोंडे रीले ने सिमंस का इंग्लैंड के खिलाफ आठ जुलाई से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर निकलने को लापरवाही करार दिया था और उन्हें तुरंत बर्खास्त करने की मांग की थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘फिल के पद को इस पत्र से कोई खतरा नहीं है’

सीडब्ल्यूआई प्रमुख स्किरिट ने स्पष्ट कर दिया कि सिमन्स के पद को किसी तरह का खतरा नहीं है. स्किरिट ने कान्फ्रेंस कॉल के जरिए कहा, ‘मैं वेस्टइंडीज क्रिकेट के प्रशंसकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि क्रिकेट वेस्टइंडीज का सिमन्स को पूरा समर्थन हासिल है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि क्या कहा गया. फिल के पद को इस पत्र से कोई खतरा नहीं है.’

सिमंस अभी ओल्ड ट्रैफर्ड में स्टेडियम के पास स्थित होटल में पृथकवास पर हैं.