This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
वेस्टइंडीज टीम को ब्रायन लारा की जरूरत: शेन वॉर्न
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में हुए पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को 212 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - December 16, 2015 12:01 PM IST


सिडनी। महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज शेन वार्न का मानना है कि वेस्टइंडीज टीम को इस समय अपने दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा की सख्त जरूरत है। समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची कैरेबियाई टीम के खेल में लारा ही जान डाल सकते हैं। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में हुए पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को 212 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के सामने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी फीके नजर आए थे। पहली पारी में जैसे तैसे वेस्टइंडीज ने 200 रन तो बना लिए, लेकिन दूसरी पारी में 148 रनों के कुल योग पर ढेर हो गए। ये भी पढ़ें: मोबाइल गेम में नजर आएंगे विराट कोहली
बीते 50 सालों में कैरेबियाई टीम की यह 25वीं और 2006 से 2015 के बीच यह 11वीं पारी की हार है। वेस्टइंडीज टीम वर्ष 1966 से 1975 के बीच एक सशक्त टीम मानी जाया करती थी। इसका अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस दौरान वेस्टइंडीज टीम को सिर्फ दो मौकों पर पारी की हार का सामना करना पड़ा था, इसके अलावा कोई भी क्रिकेट टीम उसे टेस्ट मैचों में इस तरह से हराने में कामयाब नहीं हो पाई। इसके बाद 1975 से 1986 का काल उसके लिए स्वर्ण काल रहा और इस दौरान यह टीम सिर्फ एक बार पारी की हार को मजबूर हुई। ये भी पढ़ें: ड्राफ्ट नीलामी ने पुणे फ्रेंचाइजी को बनाया आईपीएल 9 की सशक्त टीम
TRENDING NOW
वार्न ने मंगलवार को कहा, “लारा इस समय आस्ट्रेलिया में ही हैं। वेस्टइंडीज को चाहिए कि वह उन्हें टीम के साथ जोड़ें और कुछ समय बिताएं।” उल्लेखनीय है कि लारा इस समय आस्ट्रेलिया में ही हैं। वह पिछले सप्ताह हुए ‘फेस्टीवल ऑफ क्रिकेट टी-20’ में हिस्सा लेने आए हुए थे। वार्न ने कहा, “मुझे लगता है कि दुनिया एक मजबूत वेस्टइंडीज टीम देखना चाहती है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जुनून के साथ भावुक क्रिकेट खेलते हैं। वह जुनूनी लोग हैं। इस नुकसान से वह खुद आहत हो रहे होंगे।” सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर होना है। ये भी पढ़ें: क्यों पकड़ी थी जॉन राइट ने वीरेंद्र सहवाग की कॉलर?
