- क्रिकेट न्यूज़
- News
- West Indies out from odi world cup 2023 after defeat against Scotland
World Cup 2023: वर्ल्ड कप से बाहर हुई दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड ने तोड़ा सपना
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के भारत में इस साल होने वाले वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा लेने का सपना टूट गया है. आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2023 मैच में स्कॉटलैंड ने सुपर सिक्स मुकाबले में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया है, इसके साथ ही वेस्टइंडीज विश्व कप से बाहर हो गई. वेस्टइंडीज की टीम...
Published On Jul 01, 2023, 07:24 PM IST
Last UpdatedJul 01, 2023, 07:24 PM IST
WI VS SCO (Photo-twitter)
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के भारत में इस साल होने वाले वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा लेने का सपना टूट गया है. आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2023 मैच में स्कॉटलैंड ने सुपर सिक्स मुकाबले में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया है, इसके साथ ही वेस्टइंडीज विश्व कप से बाहर हो गई. वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन पर ढेर हो गई थी, स्कॉटलैंड ने 43.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. स्कॉटलैंड ने पहली बार वनडे में वेस्टइंडीज को मात दी है.
Scotland trump the West Indies and the two-time champions are out of contention to reach #CWC23 ?#SCOvWI: https://t.co/D0FGi8lXDh pic.twitter.com/zQ0LVGYKCE
— ICC (@ICC) July 1, 2023
वेस्टइंडीज की टीम को ग्रुप स्टेज में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और टीम पर तभी से वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था. रेस में बने रहने के लिए उसे सुपर सिक्स में अपने सभी मैच हर हाल में जीतने थे. मगर स्कॉटलैंड के खिलाफ उसे सुपर सिक्स के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा.
48 साल में पहली बार वेस्टइंडीज बाहर:
48 साल के वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगी. इससे पहले वेस्टइंडीज ने वनडे वर्ल्ड कप के अब तक हुए सभी 12 संस्करणों में भाग लिया था. 1975 और 1979 में वेस्टइंडीज की टीम ने क्लाइव लॉयड की कप्तानी में वर्ल्ड कप खिताब पर भी कब्जा किया था.
इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम साल 2022 में भी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी.
कैसा रहा मैच का हाल :
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 43.5 ओवर में सिर्फ 181 रन पर ढेर हो गई. जेसन होल्डर ने 45 रन की पारी खेली. रोमारियो शेफर्ड ने 36 रन का योगदान दिया. ब्रैंडन किंग ने 22 रन और निकोलस पूरन ने 21 रन की पारी खेली. स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैंडन मैकमुलेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. क्रिस सोल, मॉक वॉट और क्रिस ग्रीव्स को दो-दो सफलता मिली.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने 43.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू क्रॉस 74 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं ब्रैंडन मैकमुलेन ने 69 रनों की पारी खेली.