- क्रिकेट न्यूज़
- News
- West Indies players to attend Sir Garry Sobers’ funeral following Test win over Pakistan
टेस्ट जीत के बाद सर गैरी सोबर्स को अंतिम विदाई देगी वेस्टइंडीज टीम, राजकीय अंतिम संस्कार में होगी शामिल
Sir Garfield Sobers Funeral: पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद वेस्टइंडीज की टीम गैरी सोबर्स को अंतिम विदाई देगी. सोबर्स के अंतिम विदाई में वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज और सीमित ओवरों के कप्तान शाई होप शामिल होंगे.
Published On Jul 29, 2026, 05:04 PM IST
Last UpdatedJul 29, 2026, 05:04 PM IST
वेस्टइंडीज ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 90 रन से हरा दिया. इस जीत के बाद अब वेस्टइंडीज की टीम बारबाडोस के खिलाड़ी दिवंगत महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए स्वदेश लौटेंगे. यह राजकीय अंतिम संस्कार बुधवार को केंसिंग्टन ओवल में आयोजित किया जाएगा. सोबर्स के अंतिम संस्कार में वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज और सीमित ओवरों के कप्तान शाई होप शामिल होंगे.
गैरी सोबर्स की अंतिम विदाई में शामिल होगी वेस्टइंडीज टीम
वेस्टइंडीज टेस्ट टीम के कप्तान रोस्टन चेस और शाई होप के अलावा, उप-कप्तान जोमेल वारिकन, जस्टिन ग्रीव्स, केमार रोच, जोशुआ बिशप और सहायक कोच फ्लॉयड रीफर भी इसमें शामिल होंगे. उनके साथ क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा. जिसका नेतृत्व अध्यक्ष डॉ. किशोर शैलो और सीईओ क्रिस डेहरिंग करेंगे.
डॉ. शैलो ने एक बयान में कहा कि हमारे बारबाडोस के प्रतिनिधियों के लिए ‘द राइट एक्सीलेंट सर गारफील्ड सोबर्स’ के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने का मौका वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए बहुत मायने रखता है. जिस दिन क्रिकेट की दुनिया उनके असाधारण जीवन का जश्न मना रही थी. उसी दिन टीम ने उनके शानदार करियर और पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले साहस और कौशल को दर्शाते हुए उनके यादगार योगदान का सम्मान किया.
गैरी सोबर्स के अंतिम संस्कार में सीडब्ल्यूआई के निदेशक एनोक लुईस (लीवर्ड आइलैंड्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष), बिसूनदयाल सिंह (गुयाना क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष) और क्लेमेंट मार्सेलिन (विंडवर्ड आइलैंड्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष) भी शामिल होंगे.
17 जुलाई को हुआ था निधन
क्रिकेट के महानतम ऑलराउंडर्स में शुमार सोबर्स का निधन 17 जुलाई को 89 वर्ष की आयु में हाईगेट गार्डन्स स्थित उनके घर पर निधन हो गया था. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे केंसिंग्टन में होगा. इस अंतिम संस्कार में दिग्गज नेता और वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे. इनमें सर क्लाइव लॉयड, सर विवियन रिचर्ड्स, सर एंडी रॉबर्ट्स, सर रिची रिचर्डसन और ब्रायन लारा शामिल हैं. अंतिम संस्कार से दो दिन पहले, सोबर्स का पार्थिव शरीर संसद भवन में रखा गया था और फिर उसे स्टेडियम ले जाया गया.