विंडीज टेस्ट टीम में ब्रावो की वापसी, शाई होप बाहर

विकेटकीपर आंद्रे फ्लेचर को 2018 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में अगले महीने वाली तीन मैचों की शृंखला के लिए टी20 टीम में शामिल किया गया है

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 17, 2020, 12:25 PM IST

Published On Oct 17, 2020, 12:25 PM IST

Last UpdatedOct 17, 2020, 12:25 PM IST

Darren Bravo @ afp (file image)

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए अपनी टेस्ट और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर दिया है। टी20 सीरीज 27 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होगी। इसके बाद अगले दो मैच माउंट मॉनगानुई में 29 और 30 नवंबर को खेले जाएंगे। पहला टेस्ट मैच 3 से 7 दिसंबर के बीच हैमिल्टन और दूसरा टेस्ट 11 से 15 दिसंबर के बीच वेलिंगटन में खेला जाएगा।

केकेआर के नए कप्तान मोर्गन ने कार्तिक को खुद से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर दिया बयान

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बाएं हाथ के बल्लेबाज डेरेन ब्रावो और शिमरोन हेटमायर तथा ऑलराउंडर कीमो पॉल को टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया है जबकि शाई होप को बाहर कर दिया गया है।

ब्रावो ने अपना सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही ड्यूनेडिन में बनाया था। अब तक 34 टेस्ट मैच खेलने वाले होप का हाल के टेस्ट मैचों में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने दिसंबर 2017 के बाद से 19.48 की औसत से रन बनाये हैं और फरवरी 2019 के बाद तो उनका औसत 14.45 रहा। इससे उनका कुल औसत गिरकर 26.27 हो गया है।

छह रिजर्व खिलाड़ी भी पृथकवास के दौरान टेस्ट टीम की तैयारियों में मदद करने और किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर उसका स्थान लेने के लिये न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे।

पाकिस्तान के 9 खिलाड़ियों ने ‘बायो-बबल’ प्रोटोकॉल का किया उल्लंघन

विकेटकीपर आंद्रे फ्लेचर को 2018 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में अगले महीने वाली तीन मैचों की शृंखला के लिए टी20 टीम में शामिल किया गया है। कैरेबियाई प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर काइल मेयर्स को पहली बार टीम में जगह मिली है।

आलराउंडर आंद्रे रसेल और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों लेंडल सिमन्स और इविन लुइस से कोविड-19 महामारी से जुड़ी यात्रा चिंताओं और पृथकवास के कारण दौरे पर नहीं जाने का फैसला किया है।

वेस्टइंडीज की  टेस्ट टीम इस प्रकार है :

टेस्ट टीम:

जेसन होल्डर (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, क्रैग ब्रैथवेट, डेरेन ब्रावो, शेमर ब्रूक्स, जॉन कैम्पबेल, रोस्टन चेज, रहकीम कॉर्नवाल, शेन डाउरिच, शेनन गेब्रियल, शिमरोन हेटमायर, केमर होल्डर, अल्जार्री जोसेफ, कीमो पॉल।

रिजर्व 

नक्रुमाह बोनर, जोशुआ डासिल्वा, प्रेस्टन मैकस्वीन, शाइनी मोसले, रेमन रिफ़र, जेडन सीलेस।

टी 20 टीम:

कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फेबियन एलेन, ड्वेन ब्रावो, शेल्डन कॉटरेल, आंद्रे फ्लेचर, शिमरोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, रोवेल पावेल, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, ओसाने थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर, केसर विलियम्स।

Editor's Pick