×

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रोन्सफोर्ड के गेंदबाजी एक्शन को ICC की हरी झंडी

दिसंबर 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज के दौरान बीटन के गेंदबाज एक्शन की शिकायत की गई थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - August 29, 2018 4:12 PM IST

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रोन्सफोर्ड बीटन के गेंदबाजी एक्शन को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने हरी झंडी दे दी है। दिसंबर 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज के दौरान बीटन के गेंदबाज एक्शन की शिकायत की गई थी।

शिकायत के बाद आईसीसी ने वेस्टइंडीज गेंदबाज के गेंदबाजी करने पर रोक लगा दी थी। आईसीसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा था, बीटन का गेंदबाजी एक्शन इंटरनेशनल क्रिकेट के मानकों के हिसाब से अवैध है। इसी वजह से वह इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी नहीं कर सकते हालांकि वेस्टइंडीज के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में वह गेंदबाजी कर पाएंगे।”

आईसीसी ने हालिया जांच में बीटन के गेंदबाजी एक्शन को सही पाया और उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने पर पाबंदी हटा दी। गेंदबाजी एक्शन की जांच में पाया गया कि विंडीज गेंदबाज का हाथ नियम के मुताबिक 15 डिग्री कोण से कम घुम रहा है जिसके बाद उनको क्लीन चिट दे दी गई।

TRENDING NOW

गौरतलब है रोन्सफोर्ड ने अपने गेंदबाजी एक्शन में सुधार के लिए घरेलू टी-20 लीग कैरेबियन टी-20 लीग से नाम वापस ले लिया था।