add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज ने रिचर्ड पायबस को कोच पद से हटाया

विश्व कप टूर्नामेंट से पहले वेस्टइंडीज टीम की पूरी चयन समिति ही बदल दी गई है। 

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - April 12, 2019 2:21 PM IST

वेस्टइंडीज ने विश्व कप शुरू होने से सात सप्ताह पहले विवादों से घिरे रहने वाले कोच रिचर्ड पायबस को पद से हटा दिया। फ्लायड रीफर को नया अंतरिम  कोच बनाया गया है। वहीं कर्टनी ब्राउन की जगह राबर्ट हैंस चयन समिति के अंतरिम प्रमुख होंगे। विश्व कप टूर्नामेंट से पहले वेस्टइंडीज टीम की पूरी चयन समिति ही बदल दी गई है।

ये भी पढ़ें: घरेलू मैदान पर दिल्ली से हिसाब बराबर करने उतरेगी कोलकाता

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा, ‘‘हैंस के रूप में हमें अपनी चयन नीति के अनुरूप काम करने वाला अंतरिम अध्यक्ष मिल गया है। हमें उम्मीद है कि रीफर के साथ वेस्टइंडीज क्रिकेट फिर नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।’’

TRENDING NOW

ये भी पढ़ें: धोनी ने लगाया जीत का ‘शतक’, नो बॉल को लेकर हुआ विवाद

वेस्टइंडीज को विश्व कप में 31 मई को पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलना है । पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर पाइबस की नियुक्ति की काफी आलोचना हुई थी। उनकी नियुक्ति का विरोध करने वालों में पूर्व कप्तान डेरेन सैमी भी शामिल थे, जिन्होंने उन्हें 2016 के भारत दौरे पर वेस्टइंडीज टीम की स्ट्राइक के लिए दोषी ठहराया था, जो कि उस समय टीम के क्रिकेट निदेशक थे।