add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

NEP VS WI T20 WC 2026: जैसन होल्डर ने बरपाया कहर, नेपाल को हराकर वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में बनाई जगह

नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 133 रन बनाए, वेस्टइंडीज की टीम ने 15.2 ओवर में एक विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 15, 2026 2:48 PM IST

जैसन होल्डर की घातक गेंदबाजी (चार विकेट) के बाद शाई होप और शिमरन हेटमायर की तूफानी पारी से वेस्टइंडीज ने रविवार को नेपाल को टी20 विश्व कप के ग्रुप सी के मैच में नौ विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज ने इस जीत के साथ सुपर आठ में अपनी जगह पक्की कर ली है.

नेपाल ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद आठ विकेट पर 133 रन बनाए. नेपाल की तरफ से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 47 गेंद पर 58 रन की शानदार पारी खेली. वेस्टइंडीज की तरफ से जैसन होल्डर सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने अपने चार ओवर में 27 रन देकर चार विकेट लिए, मैथ्यू फोर्ड ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 10 रन देकर एक विकेट लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेस्टइंडीज ने इसके जवाब में 15.2 ओवर में एक विकेट पर 134 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल किया. वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान शाई होप ने 44 गेंद पर नाबाद 61 रन बनाए जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल हैं. शिमरोन हेटमायर ने चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 32 गेंद पर नाबाद 46 रन बनाए.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/