• Home
  • News
  • West Indies’ T20 Captain Carlos Brathwaite sweate it out at Eden Gardens

भारत के खिलाफ T20 सीरीज की तैयारियों में जुटे कप्‍तान ब्रेथवेट और पोलार्ड

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 रविवार को कोलकाता में खेला जाएगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 01, 2018, 10:30 PM IST

Published On Nov 01, 2018, 10:30 PM IST

Last UpdatedNov 01, 2018, 10:30 PM IST

Kieron-Pollard © AFP (file photo)

वेस्टइंडीज टी-20 टीम के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट  ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स पर पसीना बहाया, जिस मैदान पर विश्व टी20 फाइनल में उनके लगातार चार छक्कों से वह सुर्खियों में आ गए थे।

ब्रेथवेट ने चार नवंबर को भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की तैयारियों के अंतर्गत टी20 के एक अन्य दिग्गज कीरोन पोलार्ड और पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ कड़ा अभ्यास किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डेरेन ब्रावो, खारी पियरे, निकोलस पूरन, दिनेश रामदीन और शेरफाने रदरफोर्ड उनके साथ ट्रेनिंग करते दिखे जो वेस्टइंडीज टी20 टीम के अन्य सदस्य हैं।

सभी का ध्यान बल्लेबाजी पर था, सभी ने तीन घंटे तक चले सत्र के दौरान गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाने का प्रयास किया।

ब्रावो दो साल में पहली बार वेस्टइंडीज के लिए खेलेंगे जबकि ऑलराउंडर पोलार्ड साल में पहली बार राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनेंगे।

वेस्टइंडीज टी20 टीम इस प्रकार है : 

कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), फैबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर, इविन लुईस, ओबेद मैकॉय, कीमो पॉल, खारी पियरे, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेरफाने रदरफोर्ड, ओशाने थॉमस।

(इनपुट-भाषा)

Editor's Pick