दूसरी पारी में भी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, बांग्लादेश के पारी की हार तय !

बांग्लादेश टीम मैच की पहली पारी में 43 पर ऑलआउट हो गई।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 06, 2018, 10:25 AM IST

Published On Jul 06, 2018, 10:25 AM IST

Last UpdatedJul 06, 2018, 10:25 AM IST

Tamim Iqbal © AFP

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश टीम ने पारी हार का खतरा मंडरा रहा है। मैच के पहले दिन बांग्लादेशी टीम केवल 43 रन पर ऑल आउट हो गई। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 62 रन पर 6 विकेट खो दिए हैं।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अपना दूसरा सबसे कम स्कोर बना डाला। टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश का सबसे कम स्कोर 23 है जो उन्होंने भारत के खिलाफ 2015 में बनाया था। पहली पारी के दौरान लिट्टन दास को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। दास ने 25 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश को 43 रन पर समेटने में विंडीज गेंदबाज कीमर रोच का सबसे बड़ो योगदान रहा। रोच ने 5 ओवर में 8 रन देकर 5 विकेट लिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-england-david-willey-questions-bhuvneshwar-kumar-kuldeep-yadavs-ploy-of-false-run-ups-724466″][/link-to-post]

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम ने क्रैग ब्रैथवेट के शानदार शतक की बदौलत 406 रन का स्कोर खड़ा किया। ब्रेथवेट ने 291 गेंदो पर 121 रनों की पारी खेली। उनके अलावा डेवन स्मिथ (58) और शाई होप (67) ने भी अर्धशतक लगाए।

363 रनों की विशाल बढ़त के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर फ्लॉप रही। तमीम इकबाल (13), लिट्टन दास (2), मुश्फिकुर रहीम (8) जैसे टीम के प्रमुख बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल दिखाने वाले शैनन गेब्रियल ने शानदार चार विकेट हॉल लिया। बांग्लादेश टीम स्टंप तक 301 रनों से पीछे चल रही थी। महमदुल्लाह (15) और नुरुल हसन (7) क्रीज पर बने हुए हैं।

Editor's Pick