- क्रिकेट न्यूज़
- News
- West indies vs Bangladesh, 1st Test : West indies beat Bangladesh innings & 219 run
3 दिन में ढेर बांग्लादेशी शेर, वेस्टइंडीज ने पारी और 219 रन से हराया
दो टेस्ट मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम 1-0 से आगे हो गई है।
Published On Jul 06, 2018, 09:55 PM IST
Last UpdatedJul 06, 2018, 09:55 PM IST
Shannon Gabriel © AFP
अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 219 रन से हरा दिया। दो मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे हो गई है। बांग्लादेश की दूसरी पारी तीसरे ही दिन 40.2 ओवर में 144 रन पर ढेर हो गई।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/abdul-qadir-says-tri-nation-series-wont-benefit-for-pakistan-team-724681″][/link-to-post]
बांग्लादेश की दूसरी पारी में नुरुल हसन ने सबसे अधिक 64 रन बनाए। इसके अलावा रुबेल हुसेन 16, महमूदुल्लाह 15, तमीम इकबाल 13 और कप्तान शाकिब अल हसन ने 12 रन बनाए।
विंडीज की ओर से शैनन गैब्रिएल ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके जबकि कप्तान जेसन होल्डर ने तीन वहीं मिगुएल कमिंस ने दो विकेट लिए।
बांग्लादेश की पहली पारी 43 रन पर सिमट गई थी। विंडीज की ओर से पहली पारी में तेज गेंदबाज केमार रोच ने पांच जबकि कमिंस ने तीन व होल्डर ने दो विकेट लिए थे।
जवाब में विंडीज ने अपनी पहली पारी में 406 रन बनाए थे। विंडीज की ओर से पहली पारी में ओपनर क्रैग ब्रैथवेट ने 291 गेंदों पर 121 रन की पारी खेली थी। डवने स्मिथ 58 जबकि शाई होप 67 रन बनाकर आउट हुए थे। किरोन पॉवेल ने 65 गेंदों पर 48 रन का योगदान दिया।
तेज गेंदबाज केमार रोच को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 12 जुलाई से किंग्सटन में खेला जाएगा।