वेस्‍टइंडीज ने बांग्‍लादेश को हरा हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

विंडीज ने बांग्‍लादेश को पहले टेस्‍ट मैच में पारी और 219 रन से हराया।

Edited By : Kamlesh Rai |Jul 06, 2018, 10:28 PM IST

Published On Jul 06, 2018, 10:28 PM IST

Last UpdatedJul 06, 2018, 10:28 PM IST

Jason holder © Getty Images

वेस्‍टइंडीज ने बांग्‍लादेश को सीरीज के पहले टेस्‍ट मैच के तीसरे ही दिन पारी और 219 रन से हरा दिया। इस मैच में विंडीज की ओर से जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज केमार रोच, शैनन गैब्रिएल और ओपनर क्रेग ब्रैथवेट। विंडीज की ये अपने घर में पारी से सबसे बड़ी जीत है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/west-indies-vs-bangladesh-1st-test-west-indies-beat-bangladesh-innings-219-run-724697″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोच की घातक गेंदबाजी की बदौलत बांग्‍लादेश की पहली पारी महज 43 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी में रोच ने पांच विकेट लिए थे। उन्‍हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। बांग्‍लादेश की दूसरी पारी 144 रन पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में विंडीज की ओर से तेज गेंदबाज शैनन गैब्रिएल ने 5 विकेट लिए।

विंडीज ने अपनी पहली पारी में 406 रन बनाए थे जिसमें ओपनर ब्रैथवेट के 291 गेंदों पर खेली गई 121 रन की पारी भी शामिल थी।

इससे पहले बांग्‍लादेश की अपने घर में पाकिस्‍तान के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। विंडीज ने 1958 में पाकिस्‍तान को किंग्‍सटन में पारी और 174 रन से मात दी थी। मेजबान टीम ने 1935 में इंग्‍लैंड को यहीं पर पारी और 161 रन से धोया था।

Editor's Pick