- Home
- News
- West Indies vs Bangladesh, 3rd ODI: Shai Hope Score 108*, Hosts restrict West Indies on 198/9
शाई होप का लगातार दूसरा शतक, बांग्लादेश के सामने 199 रन का लक्ष्य
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
Published On Dec 14, 2018, 04:01 PM IST
Last UpdatedDec 14, 2018, 04:01 PM IST
Shai Hope (AFP Image)
ओपनर शाई होप के नाबाद 108 रन की बदौलत वेस्टइंडीज ने सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में मेजबान बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य रखा है।
सिल्हट में जारी इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मेहमान विंडीज ने 9 विकेट पर 198 रन बनाए। उसकी ओर से होप ने लगातार दूसरा शतक लगाया।
पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए विंडीज टीम में लौटे इविन लुईस
होप ने 131 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा अनुभवी ऑलराउंडर मार्लन सैमुअल्स ने 32 गेंदों पर 19 रन की पारी खेली जबकि डेरेन ब्रावो ने 26 गेंद पर 10 रन बनाए।
ओपनर चंद्रपॉल हेमराज नौ रन बनाकर आउट हुए। कीमो पॉल ने 22 गेंदों पर 12 जबकि केमार रोच तीन रन बनाकर आउट हुए।
बांग्लादेश की ओर से स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने 10 ओवर में एक ओवर मेडन रखते हुए 29 रन देकर सबसे अधिक 4 विकेट अपने नाम किए जबकि शाकिब अल हसन और मशरफे मुर्तजा के खाते में दो-दो विकेट गए। एक विकेट मोहम्मद सैफुद्दीन ने लिया।
पढ़ें; न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे,टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, लसिथ मलिंगा बने कप्तान
तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। सीरीज का पहला वनडे बांग्लादेश ने जीता था जबकि दूसरा वनडे वेस्टइंडीज के नाम रहा था। दूसरे वनडे में शाई होप ने नाबाद 146 रन की पारी खेली थी जिसकी बदौलत मेहमान विंडीज ने इस मैच को 4 विकेट से जीता था।