हार के बाद विंडीज कप्तान होल्डर बोले-हम मजबूत वापसी करेंगे
इंग्लैंड ने पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया।
Published On Mar 06, 2019, 04:32 PM IST
Last UpdatedMar 06, 2019, 04:32 PM IST
Jason Holder @AFP
इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच हारने के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा है कि उनकी टीम दोबारा एकजुट होकर मजबूत वापसी करेगी।
पढ़ें: जीत के बाद कप्तान मोर्गन बोले, आदिल राशिद ने की अविश्वसनीय गेंदबाजी
इंग्लैंड ने बुधवार को खेले गए मैच में मेजबान विंडीज को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 160 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने 7 गेंद बाकी रहते 6 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विंडीज की ओर से निकोल्स पूरन ने सबसे अधिक 58 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 40 गेंदों पर सबसे अधिक 68 रन की पारी खेली। बेयरस्टो को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पढ़ें: लगातार पांच टी20 हार चुकी महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ जीत की उम्मीद
हार के बाद होल्डर ने कहा, ‘हमारी फील्डिंग अच्छी नहीं रही। हमने कई अतिरिक्त रन दे दिए। इसके अलावा हमने कई मौके भी गंवाए। हम दोबारा एकजुट होकर मजबूत वापसी करेंगे। निकोल्स पूरन ने रन बनाए जिससे खुशी हुई।’
इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज टॉम कर्रन ने चार ओवर में 36 रन देकर सबसे अधिक 4 विकेट लिए।