जो रूट और सैम बिलिंग्‍स के बीच साझेदारी शानदार रही : इयोन मोर्गन

183 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम 45 रन पर ढेर हो गई।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 09, 2019, 04:32 PM IST

Published On Mar 09, 2019, 04:32 PM IST

Last UpdatedMar 09, 2019, 04:32 PM IST

Eoin-Morgan © Getty Images

इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के कप्‍तान इयोन मोर्गन ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में मिली जीत में अहम साझेदारी निभाने वाले जो रूट और सैम बिलिंग्‍स की जमकर प्रशंसा की है।

पढ़ें: पाकिस्तान ने सेना की कैप पहनने के लिए आईसीसी से भारत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्‍लैंड ने तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 में मेजबान विंडीज को 137 रन से रौंद दिया। इस मैच में इंग्‍लैंड ने बिलिंग्‍स (87) और रूट (55) के बीच पांचवें विकेट पर हुई 82 रन की साझेदारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए थे।

पढ़ें: धोनी की गैर मौजूदगी में रिषभ पंत देंगे विश्व कप के लिए ऑडीशन

183 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम पेसर क्रिस जॉर्डन (6/4) के आगे 11.5 ओवर में 45 रन पर ढेर हो गई। इस जीत से इंग्‍लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

जीत के बाद मोर्गन ने कहा, ‘ परिणाम से बहुत खुश हूं। हमने वास्‍तव में यहां की परिस्थितियों से अच्‍छी तरह तालमेल बनाया। जो रूट और सैम बिलिंग्‍स के बीच हुई साझेदारी शानदार रही। हमने वहां से लय हासिल की। मुझे अब भी ऐसा लगता है कि हमें अभी बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। हम इस मैच में एक समय 32 रन पर चार विकेट गंवा चुके थे। पावरप्‍ले में हमने कई विकेट गंवाए। इसलिए मुझे लगता है कि इस विभाग में हमें सुधार की जरूरत है।’

सीरीज का तीसरा और अंतिम टी-20 मैच सोमवार को खेला जाएगा।

Editor's Pick