add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

एंटीगुआ की पिच पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल: क्रैग ब्रेथवेट

इंग्लैंड के खिलाफ एंटीगुआ टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज ने 272/6 का स्कोर बना लिया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 2, 2019 2:05 PM IST

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रैग ब्रेथवेट का मानना है कि एंटीगुआ की पिच पर बल्लेबाजी पर रन बनाना मुश्किल है। एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा मैच खेल रहे वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन 272/6 का स्कोर बनाकर 85 रनों की बढ़त हासिल की।

ये भी पढ़ें: एंटीगुआ टेस्ट: स्टुअर्ट ब्रॉड की शानदार गेंदबाजी, 85 रन की बढ़त पर विंडीज

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विंडीज टीम की पारी के दौरान ब्रेथवेट ने 156 गेंदो पर 49 रनों की पारी खेली। जो कि पहली पारी में विंडीज टीम का अब तक का सर्वाधिक स्कोर है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ब्रेथवेट ने कहा, “ये आसान पिच नहीं है। असल में बल्लेबाजी के लिए ये काफी मुश्किल पिच है। पिच पर समय बिताना अहम है। आपको जो दिख रहा है, उसे ही खेलना होगा। आप पिछली गेंद पर ध्यान नहीं दे सकते, केवल अगली गेंद के बारे में सोचना है।”

दूसरे दिन स्टुअर्ट ब्रॉड के स्पेल की मदद से इंग्लैंड ने मैच में वापसी की। हालांकि स्टंप तक डैरन ब्रावो (33) और पहले मैच में दोहरा शतक बना चुके कप्तान जेसन होल्डर क्रीज पर टिके हुए थे। ब्रेथवेट ने कहा, “इंग्लैंड ने वाकई कमाल की गेंदबाजी की, उन्होंने हर तरह से हमारी परीक्षा ली। वो काफी अच्छे थे, उन्होंने हमें कड़ी मेहनत करने पर मजबूर किया।”

ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ अब भी मैच में बना हुआ है इंग्लैंड: एलिस्टर कुक

विंडीज बल्लेबाज ने आगे कहा, “ब्रावो शानदार था। वो लगातार वही करता गया जो वो कर रहा था। एक बार वो कप्तान के साथ सेट हो जाएगा, हम अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। 85 की बढ़त के साथ हम कल शुरुआत करेंगे, वो हमारे लिए अच्छा होगा। कैंप में काफी आत्मविश्वास है। हम अब भी अंडरडॉग्स हैं लेकिन हम अच्छा कर रहे हैं।”