- क्रिकेट न्यूज़
- News
- West Indies vs England, 2nd Test: Kemar Roach, Shannon Gabriel restricts visitors at 187 on Day 1
एंटीगुआ टेस्ट: कीमार रोच, शेनन गेब्रिएल के सामने 187 पर ढेर हुआ इंग्लैंड
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड टीम 187 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
Published On Feb 01, 2019, 09:14 AM IST
Last UpdatedFeb 01, 2019, 09:14 AM IST
Kemar Roach © Getty Images
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड टीम दूसरे मैच में भी मुश्किल हालात में है। एंटीगुआ में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन पूरे इंग्लैंड टीम 187 के स्कोर पर आउट हो गई। विंडीज गेंदबाजों कीमार रोच और शेनन गेब्रिएल ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी का नमूना दिखाया। रोच ने चार और गेब्रिएल ने तीन विकेट झटके।
ये भी पढ़ें:विंडीज महिलाओं ने पाक के 100वें टी20 मैच के जश्न के रंग में भंग डाला
मैच के पहले दिन टॉस जीतकर विंडीज कप्तान जेसन होल्डर ने इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। इंग्लैंड की सलामी जोड़ी पूरी तरह फ्लॉप रही। रोरी बर्न्स केवल चार रन बनाकर कीमार रोच की गेंद पर आउट हुए और अपना डेब्यू मैच खेल रहे जो डेन्ली केवल 6 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ का शिकार बने।
केवल 16 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को खोने के बाद विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने पारी को संभाला। हालांकि बेयरस्टो को दूसरे छोर पर किसी का साथ नहीं मिला। कप्तान जो रूट (1), जोस बटलर (7) और बेन स्टोक्स (14) सस्ते में आउट हो गए। बेयरस्टो भी 64 गेंदो पर 54 रन बनाकर रोच के ओवर में आउट हुए।
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड ने ओपनर जेनिंग्स और राशिद को किया बाहर, जो डेनली करेंगे डेब्यू
बेयरस्टो के अलावा मोइन अली ने 104 गेंदो पर 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और बेन फोक्स (35) के साथ एक साझेदारी बनाई। जिसक दम पर इंग्लैंड टीम 187 का स्कोर खड़ा कर सकी। स्टंप पर विंडीज टीम ने बिना किसी नुकसान 30 रन बना लिए थे। क्रैग ब्रैथवेट (11) और जॉन कैंपबेल (16) क्रीज पर टिके हुए थे। मेजबान टीम दूसरे मैच में 157 रन से पीछे चल रही है।