add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

एंटीगुआ टेस्ट: स्टुअर्ट ब्रॉड की शानदार गेंदबाजी, 85 रन की बढ़त पर विंडीज

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज टीम ने 272/6 का स्कोर बना लिया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 2, 2019 1:08 PM IST

एंटीगुआ टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज टीम ने बल्लेबाजों के साझे प्रयास के दम पर दूसरे दिन 6 विकेट पर 272 का स्कोर बनाकर 85 रन की बढ़त हासिल की। वहीं दूसरे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने शानदार गेदबाजी की। ब्रॉड ने 28 ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट झटके। साथ ही मोइन अली ने 2 और बेन स्टोक्स ने एक विकेट लिया।

ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ अब भी मैच में बना हुआ है इंग्लैंड: एलिस्टर कुक

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के दूसरे दिन 30/0 के स्कोर से आगे बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम के शीर्ष क्रम बल्लेबाजी ने अच्छी शुरुआत की लेकिन कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। सलामी बल्लेबाजों क्रेग ब्रेथवेट (49) और जॉन कैंपबेल (47) अर्धशतक से चूक गए। जिसके बाद शाई होप ने 44 रनों की पारी खेली।

शीर्ष क्रम के आउट होने के बाद ब्रॉड ने वेस्टइंडीज के मध्य क्रम बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। रोस्टन चेज (4), शिमरोन हेटमायर (21) और शेन डॉवरिच (31) सस्ते में पवेलियन लौट गए। दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान जेसन होल्डर क्रीज पर टिके हुए थे और और डैरन ब्रावो (33) का साथ दे रहे थे।

ये भी पढ़ें:  टेस्ट क्रिकेट में ढलने के लिए मैंने अपने डिफेंस पर काम किया: जॉनी बेयरस्टो

विंडीज टीम ने 85 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि ब्रॉड के स्पेल से इंग्लैंड में जीत उम्मीद जगी है। अगर इंग्लिश टीम मेजबानों को 100 रन की बढ़त के अंदर ऑलआउट कर देती है तो वो मैच में पकड़ बना सके हैं। क्योंकि सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम की पिच पर आखिरी दिन बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल होगा।