सैंट लूसिया टेस्ट: मार्क वुड का शानदार 5-विकेट हॉल, 154 पर ढेर हुआ वेस्टइंडीज

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में विंडीज टीम 154 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 11, 2019, 08:37 AM IST

Published On Feb 11, 2019, 08:37 AM IST

Last UpdatedFeb 11, 2019, 08:37 AM IST

Mark Wood © Getty Images

इंग्लिश गेंदबाजों मार्क वुड और मोइन अली की शानदार गेंदबाजी के सामने सैंट लूसिया टेस्ट के दूसरे दिन विंडीज टीम 154 पर ऑलआउट हो गई। तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल हुए मार्क वुड ने शानदार पांच विकेट हॉल दर्ज किया। साथ ही मोइन अली ने चार विकेट हासिल किए। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 142 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

ये भी पढ़ें: रोच ने झटके 4 विकेट, इंग्लैंड की पहली पारी 277 रन पर सिमटी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सैंट लूसिया टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड ने जोस बटलर (67) और बेन स्टोक्स (79) के अर्धशतकीय पारियों के दम पर 277 का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम 200 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।

वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा 41 रन जॉन कैंपबेल ने बनाए। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज शेन डॉवरिच ने 38 रनों की पारी खेली। इन दो खिलाड़ियों, कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (12) और कीमार रोच (16) को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। वेस्टइंडीज टीम को स्थाई कप्तान जेसन होल्डर की कमी काफी खली।

ये भी पढ़ें: सैंट लूसिया टेस्ट: जोस बटलर, बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड को संभाला, पहले दिन 231/4

वेस्टइंडीज के 154 पर समेट कर 123 रनों के बढ़त के साथ बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम ने स्टंप्स तक बिना किसी नुकसान 19 रन जोड़ लिए थे। 142 रनों की बढ़त के साथ रोरी बर्न्स (10) और कीटोन जेनिंग्स (8) क्रीज पर टिके हुए हैं।

Editor's Pick