add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सैंट लूसिया टेस्ट: अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल पर शेनन गेब्रिएल को मिली चेतावनी

विंडीज गेंदबाज शेनन गेब्रिएल ने इंग्लिश कप्तान जो रूट के सामने अभ्रद भाषा का इस्तेमाल किया था।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 12, 2019 11:08 AM IST

इंग्लैंड के खिलाफ सैंट लूसिया टेस्ट के तीसरे दिन विंडीज गेंदबाज शेनन गेब्रिएल को अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए चेतावनी दी गई है। गेब्रिएल ने इंग्लिश कप्तान जो रूट पर अभद्र टिप्पणी की, हालांकि रूट ने मामले को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया। डेली टेलीग्राफ के अनुसार, मैच रेफरी जेफ क्रो ने मैदान पर ही इस मामले को संभाल लिया। गेब्रिएल को चेतावनी दी गई लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: सैंट लूसिया टेस्ट के तीसरे दिन मैदान पर चोटिल हुए कीमो पॉल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मामला इंग्लैंड के दूसरी पारी के 44वें ओवर का है। जब कप्तान रूट, जो डेन्ली के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। 73 पर दो विकेट खोने के बाद इंग्लैंड एक साझेदारी की ओर बढ़ रहा था। कैमरे में कैद हुई इस घटना में गेब्रिएल का कमेंट नहीं है लेकिन जो रूट ने उन्हें ये जवाब दिया कि ‘समलैंगिक होने में कुछ गलत नहीं है’ जिससे अंदाजा लगया जा सकता है कि विंडीज क्रिकेटर ने होमोफोबिक टिप्पणी की होगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब रूट से इस मामले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इंग्लिश कप्तान ने कहा, “कभी कभी लोग मैदान पर ऐसी चीजें कह जाते हैं जिसका उन्हें बाद में बेहद अफसोस होता है। लेकिन ये चीजें मैदान पर रहनी चाहिए।”

ये भी पढ़ें: जो रूट के शतक की मदद से 448 रनों की बढ़त पर इंग्लैंड

रूट ने आगे कहा, “वो अच्छा इंसान है जो कड़ी मेहनत से क्रिकेट खेलता है और जिस जगह पर वो है उस पर गर्व करता है। ये अच्छा मुकाबला था। उसकी सीरीज शानदार रही है और उसे इस पर गर्व होना चाहिए।” इंग्लिश कप्तान ने किसी भी तरह की औपचारिक शिकायत करने से मना कर दिया है। रूट ने कहा, “मैं नहीं चाहता कि मैदान पर कह गई कुछ बातें उसकी और उसकी टीम की शानदार सीरीज को खराब करें।”