क्रिस गेल बने टी20 में विंडीज के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्‍लेबाज

विस्‍फोटक बल्‍लेबाज क्रिस गेल विंडीज के लिए अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट कम खेलते हैं। वो विभिन्‍न टी20 लीग में खेलते हुए ज्‍यादा नजर आते हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 06, 2019, 10:47 AM IST

Published On Mar 06, 2019, 10:47 AM IST

Last UpdatedMar 06, 2019, 10:47 AM IST

Chris Gayle

इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेहमान टीम ने वेस्‍टइंडीज पर चार विकेट से जीत दर्ज की। स्‍टार बल्‍लेबाज क्रिस गेल इस मैच में अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला सके, लेकिन वो एक निजी कीर्तिमान स्‍थापित करने में जरूर कामयाब रहे। क्रिस गेल अब टी20 क्रिकेट में वेस्‍टइंडीज के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

सेंट लूसिया टी20 मैच में क्रिस गेल का बल्‍ला शांत रहा। उन्‍होंने दो छक्‍कों की मदद से 12 गेंद पर 15 रन की पारी खेली। टी20 अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में गेल ने इसके साथ ही अब 1,622 रन पूरे कर लिए हैं। ये विंडीज की तरफ से खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में सर्वाधिक रन है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

खिलाड़ी मैच पारी रन सर्वश्रेष्‍ठ औसत स्‍ट्राइकरेट शतक अर्धशतक
क्रिस गेल 57 53 1622 117 33.10 142.90 2 13
मार्लोन सैमुअल्स 67 65 1611 89* 29.29 116.23 0 10
ड्वेन ब्रावो 66 59 1142 66* 24.29 116.41 0 4
एल. सिमंस 45 44 907 82* 23.86 116.73 0 5

क्रिस गेल से पहले टी20 फॉर्मेट में वेस्‍टइंडीज क्रिकेट में मार्लोन सैमुअल्स की बादशाहत थी। सैमुअल्‍स के नाम 67 मैचों में 1,611 रन हैं। गेल महज 57 टी20 मैच खेलकर विंडीज के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। गेल के नाम टी20 में दो शतक हैं, जबकि सेमुअल्‍स ने एक भी शतक नहीं बनाया है। वहीं, अगर अर्धशतक की बात की जाए तो गेल के नाम 13 और सेमुअल्‍स के नाम 10 अर्धशतक हैं।

Editor's Pick