WI vs ENG: डेरेन ब्रावो बोले, मेरा लक्ष्‍य देश के लिए 100 टेस्‍ट खेलने का है

डेरेन ब्रावो ने इंग्‍लैंड के खिलाफ सीरीज से दो साल बाद टेस्‍ट क्रिकेट में वापसी की है।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 04, 2019, 07:46 PM IST

Published On Feb 04, 2019, 07:46 PM IST

Last UpdatedFeb 04, 2019, 07:46 PM IST

Darren Bravo © Getty Images

Darren Bravo (File Photo) © Getty Images

वेस्‍टइंडीज से स्‍टार ऑलराउंडर डेरेन ब्रावो (Darren Bravo) अपने देश के लिए 100 टेस्‍ट मैच खेलना चाहते हैं। दो साल बाद इंग्‍लैंड के खिलाफ सीरीज (West Indies vs England) में उन्‍होंने टेस्‍ट क्रिकेट में वापसी की। बारबाडोस टेस्‍ट की दो पारियों में वो महज तीन रन ही बना पाए, लेकिन दूसरे टेस्‍ट मैच के दौरान उन्‍होंने अर्धशतकीय पारी जरूर खेली।

डेरेन ब्रावो टीम के लिए कुल 51 टेस्‍ट मैच खेल चुके हैं। वर्ष 2016 में कथित तौर पर वेस्‍टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के अध्‍यक्ष को ‘बिग इडियट’ कहते हुए ट्वीट करने के कारण उनका अनुबंध खत्‍म कर दिया गया था। हालांकि ब्रावो ने ऐसा कोई ट्वीट करने से इंकार किया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- ICC ने किया सावधान, धोनी विकेट के पीछे हों तो क्रीज ना छोड़ें

ईएसपीएन क्रिकइनफो से बातचीत के दौरान डेरेन ब्रावो ने कहा, “बचपन से ही मेरा लक्ष्‍य 100 टेस्‍ट मैच खेलने का था। अब भी मेरा यही लक्ष्‍य है। मुझे नहीं लगता कि कोई भी चीज मेरे लक्ष्‍य को बदल सकती है। फिलहाल मैं 51 टेस्‍ट खेल चुका हूं। मुझे अतिरिक्‍त टेस्‍ट मैच खेलने की जरूरत है। मैं उम्‍मीद करता हूं कि अगले पांच साल मुझे टेस्‍ट क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा ताकि मैं अपना लक्ष्‍य प्राप्‍त कर सकूं। मैं खेल के सभी तीन फॉर्मेट में उपलब्‍ध हूं। टीम में वापसी करके मैं काफी खुश हूं।”

डेरेन ब्रावो ने कहा, “मैं हमेशा से ही टेस्‍ट क्रिकेट में वापसी करना चाहता था। टीम से जुड़कर मुझे अच्‍छा लग रहा है। बारबाडोस टेस्‍ट के दौरान मैं थोड़ा घबराया हुआ था। ये मेरे साथ आम बात है।”

पढ़ें:- महेंद्र सिंह धोनी की चालाकी ने आसान कर दी टीम इंडिया की जीत

ब्रावो ने कहा, “सभी बड़े खिलाड़ी जिनका बोर्ड के साथ विवाद चल रहा है वो वेस्‍टइंडीज के लिए खेलना चाहते हैं। सभी की परिस्थितियां अलग अलग हैं। मैं सभी को टीम में वापस देखना चाहता हूं। सभी खिलाड़ी गेम चेंजर हैं। देश के लिए खेलना उनपर ही निर्भर करता है। मैं इस बारे में ज्‍यादा कुछ कहना नहीं चाहूंगा। मैं टीम में वापसी करके अच्‍छा महसूस कर रहा हूं। मुझे नहीं पता कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में मेरा करियर आगे कहां जाएगा। देखते हैं आगे क्‍या होगा।”

 

Editor's Pick