- क्रिकेट न्यूज़
- News
- West Indies vs England: James Anderson equals Ian Botham record of taking 27 five wicket haul in Test
WI vs ENG: एंडरसन ने की इयान बॉथम की बराबरी, 27 बार नाम किया 5 विकेट हॉल
इंग्लैंड की टीम इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां उसे तीन टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं।
Published On Jan 24, 2019, 09:59 PM IST
Last UpdatedJan 24, 2019, 09:59 PM IST
James Anderson withh Joe Root (File Photo) @ Getty Images
टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के साथ जारी पहले टेस्ट मैच में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। वो अपने देश के लिए एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी इयान बॉथम के बराबर पहुंच गए हैं।
पढ़ें:- उमेश यादव ने झटके 7 विकेट, 106 रन पर सिमटी केरल की पहली पारी
बॉथम ने 102 मैचों में 27 बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए थे। एंडरसन ने 146 मैचों में उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को मेजबान टीम की पहली पारी में अल्जारी जोसेफ को आउट कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
पढ़े:- नेपियर में 8 विकेट से जीता भारत, न्यूजीलैंड पर 1-0 की बढ़त
एंडरसन ने पहली पारी में कुल पांच विकेट लिए। उनके अलावा बेन स्टोक्स ने चार विकेट लिए। इन दोनों के दम पर इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 289 रनों पर सीमित कर दिया। इंग्लैंड की टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां उसे मेजबान टीम के साथ तीन टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं। ये दौरा 17 जनवरी से 10 मार्च तक चलेगा।
(एजेंसी)