पहले दिन हमने अच्छी गेंदबाजी की : केमार रोच
विंडीज तेज गेंदबाज केमार रोच का कहना है कि पहले दिन एंटीगा की पिच सपाट थी।
Published On Aug 23, 2019, 01:27 PM IST
Last UpdatedAug 23, 2019, 01:27 PM IST
कीमार रोच © Getty Images
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच ने कहा कि उनकी टीम ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन परिस्थितियों का शानदार उपयोग किया। रोच ने पहले दिन शानदार गेंदबाजी की और 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
दिन का खेल खत्म होने के बाद रोच ने कहा, “ये एक सामान्य एंटीगा की पिच है। यहां शुरुआत में नमी होती है और तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। मुझे यहां खेलने में बहुत मजा आता है, मुझे यहां थोड़ी-बहुत सफलता भी मिली है इसलिए अभी तक चीजें जैसी हुई है मैं उससे खुश हूं।”
खराब शुरुआत के बाद अजिंक्य रहाणे ने केएल राहुल और हुनमा विहारी के साथ शानदार साझेदारी करके भारतीय पारी को संभाला।
एंटीगा टेस्ट: रहाणे के 81 रन की पारी के दम पर भारत के 6 विकेट पर 203 रन
रोच ने कहा, “पिच जल्दी से फ्लैट हो गई इसलिए हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ा और दबाव बनाकर बल्लेबाज को चुनौती देनी पड़ी। ये दिन हमारे लिए बहुत अच्छा रहा, हमने गेंद के साथ बहुत अच्छा काम किया। 200 तक उनके छह विकेट गिरा देना, मैं समझता हूं कि ये अच्छा प्रदर्शन है।”
भारतीय टीम दूसरे दिन 203/6 के स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी।