WI vs PAK: ग्रीव्स-किंग की दमदार पारी, शुरुआती झटकों से उभरी कैरेबियाई टीम

त्रिनिदाद: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक कैरेबियाई टीम ने 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 239 रन लगा लिए हैं. वेस्टइंडीज की टीम शुरुआती झटकों से उबरने में सफल...

Edited By : Bharat Malhotra |Aug 03, 2026, 08:54 AM IST

Published On Aug 03, 2026, 08:54 AM IST

Last UpdatedAug 03, 2026, 08:54 AM IST

त्रिनिदाद: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक कैरेबियाई टीम ने 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 239 रन लगा लिए हैं.

वेस्टइंडीज की टीम शुरुआती झटकों से उबरने में सफल रही. कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कैरेबियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टैगेनारिन चंदरपॉल सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, केवम हॉज बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 10 रन बनाकर आउट हुए. आमिर जांगू अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और वह 55 गेंदों का सामना करने के बाद 26 रन बनाकर आउट हुए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शाई होप भी बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दे सके और 29 रन बनाकर आउट हुए. ब्रेंडन किंग 50 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 46 रन बनाने के बाद आउट हुए. 173 के स्कोर पर वेस्टइंडीज 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही थी. हालांकि, इसके बाद जस्टिन ग्रीव्स और कप्तान रोस्टन चेज ने टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अब तक 66 रनों की साझेदारी हो चुकी है. चेज 70 गेंदों का सामना करने के बाद 5 चौकों की मदद से 36 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. वहीं, ग्रीव्स 125 गेंदों का सामना करने के बाद 64 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं. गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अली ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि उबैद शाह, अली उस्मान और साजिद खान एक-एक विकेट निकाल चुके हैं.

इससे पहले, पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी. कप्तान बाबर आजम ने बताया कि अब्बास को टीम से ड्रॉप कंडिशंस को देखते हुए किया गया है. पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कुल चार बदलाव किए हैं. चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो चुके शान मसूद के स्थान पर अब्दुल शफीक को मौका मिला है. हालांकि, वेस्टइंडीज ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं किया है.

-आईएएनएस

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick