महाराज की हैट्रिक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने विंडीज को हराकर टेस्ट सीरीज जीती

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज टीमो के बीच 26 जून से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jun 22, 2021, 02:23 PM IST

Published On Jun 22, 2021, 02:23 PM IST

Last UpdatedJun 22, 2021, 02:23 PM IST

केशव महाराज (ICC)

स्पिन गेंदबाज केशव महाराज के शानदार पांच विकेट हॉल के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले के चौथे ही दिन वेस्टइंडीज को 158 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली। दक्षिण अफ्रीका ने विंडीज को जीत के लिए 324 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जबाव में विंडीज की टीम दूसरी पारी में 165 रन पर ही सिमट गई।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने कहा, “ये हमारे लिए बहुत बड़ी जीत है क्योंकि हम काफी समय से नहीं जीते थे। कप्तान के रूप में शुरुआती साल मुश्किल होंगे लेकिन ये आगे बढ़ने के लिए एक अच्छा, महत्वपूर्ण कदम है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं 36 रन देकर पांच विकेट लेने वाले महाराज ने इस मैच में एक हैट्रिक भी दर्ज की। सबसे पहले, सलामी बल्लेबाज पॉवेल, जो 51 रनों की पारी खेलकर सेट दिख रहे थे, उन्हें महाराज ने डीप मिडविकेट पर एनरिक नॉर्टजे के हाथोंं बाउंड्री पर कैच आउट कराया।

फिर होल्डर ने पहली ही गेंद का सामना करते हुए कीगन पीटरसन को शॉर्ट लेग पर कैच दे बैठे। जिसके बाद फिर वियान मुल्डर ने लेग-स्लिप पर अपने दाएं ओर डाइव लगाकर काफी लो कैच पकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज डी सिल्वा ने को पवेलियन भेजा।

पूर्व दिग्गज यूनिस खान ने पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच पद से इस्तीफा दिया

इस पर उन्होंने कहा, “मैंने साधारण तरीके से गेंदबाजी करने का फैसला किया और ये वियान का एक शानदार कैच था। मुझे वास्तव में नहीं पता था कि उसके बाद क्या करना है क्योंकि इस मौके का उत्साह हम सभी पर हावी हो गया था।”

दक्षिण अफ्रीका की ओर से महाराज के अलावा तेज गेंदबाज कगीसो रबादा ने तीन और लुंगी एनगिदी ने एक विकेट लिया। रबादा को प्लेयर ऑफ द मैच और क्विंटन डी कॉक को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

इससे पहले, विंडीज की टीम ने एक समय तक तीन विकेट पर 107 रन बनाए। लेकिन लेफ्ट ऑर्म स्पिनर महाराज ने हैट्रिक ली और विंडीज की पारी को लड़खड़ा दिया। महाराज टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के दूसरे खिलाड़ी बने।

विंडीज की ओर से दूसरी पारी में किरन पोवेल ने 116 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से सर्वाधिक 51 रन बनाए जबकि काइल मायेर्स ने 34, केमार रोच ने 27 और जर्मेन ब्लैकवुड ने 25 रन बनाए।

Editor's Pick