West Indies vs South Africa, 4th T20I: मस्त अंदाज में नजर आए Chris Gayle, विकेट मिलने के बाद मारने लगे गुलाटी

वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को चौथे टी20 मुकाबले में हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है.

Edited By : India.com Staff |Jul 02, 2021, 03:24 PM IST

Published On Jul 02, 2021, 03:24 PM IST

Last UpdatedJul 02, 2021, 03:24 PM IST

West Indies vs South Africa, 4th T20I: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच ग्रेनेडा में 1 जुलाई को चौथा टी20 मैच खेला गया, जिसमें क्रिस गेल (Chris Gayle) भले ही बल्ले से नहीं चल सके, लेकिन उन्होंने एक विकेट जरूर झटका. सफलता मिलने के बाद गेल ने जिस तरह अपनी खुशी जाहिर की उसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्रिस गेल ने साउथ अफ्रीका को पहला झटका दिया. 1.1 ओवर में गेल ने सलामी बल्लेबाज रीजा हैंड्रिक्स को विकेटकीपर पूरन के हाथों स्टंप आउट करवाया. इसका निर्णय थर्ड अंपायर के पास गया और जब रीप्ले में ये साफ हो गया कि बल्लेबाज आउट है, तो गेल ने खुशी के मारे गुलाटी मार दी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें कि वेस्टइंडीज ने अपने एक प्रमुख गेंदबाज के चोटिल होने के बावजूद इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को 21 रन से हराकर पांच मैचों की शृंखला 2-2 से बराबर की. पांचवां और निर्णयक मैच शनिवार को खेला जाएगा.

वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 167 रन बनाये लेकिन उसके बायें हाथ के स्पिनर फैबियन एलेन क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गए. ड्वेन ब्रावो ने ऐसे में अहम भूमिका निभाई तथा 19 रन देकर चार विकेट लिए. क्विंटन डिकॉक के 60 रन के बावजूद दक्षिण अफ्रीका नौ विकेट पर 146 रन ही बना पाया.

कप्तान कीरोन पोलार्ड ने वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 25 गेंदों पर नाबाद 51 रन की धुआंधार पारी खेलने के बाद चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट भी लिया. क्रिस गेल और आंद्रे रसेल बल्लेबाजी में नाकाम रहे लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने योगदान दिया. गेल ने दो ओवर में 11 रन देकर एक और रसेल ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए.

वेस्टइंडीज की टीम लेंडल सिमन्स के 47 रन के बावजूद 15वें ओवर में छह विकेट पर 101 रन बनाकर जूझ रही थी. पोलार्ड और एलेन (नाबाद 19) ने यहीं से 66 रन की अटूट साझेदारी निभायी. पोलार्ड ने अपनी पारी में पांच छक्के भी लगाए.

Editor's Pick